यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को टांगकर ले गई पटना पुलिस:नेताओं की कॉलर पकड़कर सड़क पर घसीटा; CM हाउस घेरने निकले थे

पटना में मंगलवार (23 सितंबर) को बिहार युवा कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता CM हाउस का घेराव करने के लिए सदाकत आश्रम से निकले। बारिश के बीच कांग्रेसी वोट चोर गद्दी छोड़ और अडाणी के खिलाफ नारे लगाते रहे। पुलिस ने कांग्रेस के प्रदर्शन को राजापुल के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें पीछे हटने को कहा, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कॉलर पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए उन्हें राजापुल से हटाया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु को पुलिस टांगकर अपनी गाड़ी तक ले गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को डिटेन कर गाड़ी में बैठाया तो बाकी साथी पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गए। इसके बाद बड़ी मुश्किल से पुलिस गाड़ी पर चढ़े नेताओं को हटाकर बाकी को अपने साथ ले गई। कांग्रेस के प्रदर्शन और पुलिस के एक्शन की 5 तस्वीरें… कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना 15 सितंबर को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के बिहार दौरे के दौरान दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा था कि, बिहार में वोट चोरी का बंदोबस्त तो बैठाया जा रहा है, लेकिन अगर वोट चोरी से काम ना चले तो जाते-जाते गौतम अडाणी को सारी चीजें सौंप रहे हैं। पवन खेड़ा ने आगे बताया कि, किसानों से उनकी जमीन जबरदस्ती और धमकाकर ली जा रही है। इस प्लांट का शिलान्यास करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं और इस दौरे के दौरान कुछ किसानों को नजरबंद कर दिया गया, ताकि वे विरोध न कर सकें। वोट चोरी का लगातार आरोप लगा रही कांग्रेस कांग्रेस बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगा रही है। राहुल गांधी ने कई बार बिहार में SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का दावा है कि SIR के जरिए गरीब-दलितों के वोट काटे जा रहे हैं। पार्टी का आरोप है कि यह सब BJP को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है, ताकि वोट चोरी के जरिए चुनाव जीता जा सके। इसे लेकर राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा भी की। 17 सितंबर को सासाराम से शुरू हुई ये यात्रा 1 सितंबर को पटना में खत्म हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा दिया। कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *