यूथ कांग्रेस के 12 जिलाध्यक्षों को नोटिस, मांगा जवाब

जयपुर| प्रदेश युवा कांग्रेस में सख्ती तेज हो गई है। अनुशासनहीनता पर संगठन ने 12 जिलाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इसकी वजह दो दिन पहले राष्ट्रीय प्रभारी बैठक में हुआ फैसला बताया जा रहा है। इसमें 12 जिलों के अध्यक्ष मीटिंग में नहीं आए। गौरतलब है कि इससे पहले भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में जयपुर के शहीद स्मारक पर हुए एक प्रदर्शन में गैर-हाज़िर रहने पर 18 जिलाध्यक्षों को भी नोटिस जारी किए थे। नए नोटिस बीकानेर, गंगानगर, भरतपुर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, जोधपुर शहर, पाली, प्रतापगढ़ और उदयपुर को जिला अध्यक्ष को दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *