यूथ कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर किया प्रदर्शन:शहर की सड़कों को जल्द ठीक करने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

अजमेर में मंगलवार को यूथ कांग्रेस की ओर से पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में प्रदर्शन करते हुए मुख्य अभियंता को ज्ञापन देकर शहर की सड़कों को जल्द ठीक करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस का जाब्ता भी मौके पर तैनात रहा। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने बताया कि शहर की सड़क पर पेचवर्क और सड़क निर्माण के वक्त ठेकेदार द्वारा भ्रष्टाचार और खराब गुणवत्ता की सड़क बनाकर जनता के पैसों की बर्बादी की गई है। जिसकी आवाज यूथ कांग्रेस की ओर से उठाई जा रही है। जिला अध्यक्ष मल्होत्रा ने बताया कि स्मार्ट सिटी के नाम पर अजमेर की जनता के साथ छल किया जा रहा है। शहर की अधिकांश सड़के गद्दों में तब्दील हो चुकी है, सीवरेज ढक्कन उबरे हुए हैं और घटिया पेचवर्क के कारण आए दिन हद से हो रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि आंखें मूंदे बैठे हैं। जिला अध्यक्ष मल्होत्रा ने कहा कि पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट की ओर से आगामी 1 से 2 महीने के भीतर शहर की सभी प्रमुख सड़कों की मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया गया है। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी की तय समय में गुणवत्ता के साथ कार्य नहीं हुआ तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *