यूथ पॉलिसी 2024:युवा क्लबों को मजबूत करने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब सरकार के युवा सेवाएं विभाग के निर्देश पर 18 और 19 मार्च को एससीडी कॉलेज में जिला स्तरीय दो दिवसीय यूथ प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। सहायक डायरेक्टर दविंदर सिंह लोटे के नेतृत्व में हुई इस कार्यशाला में पंचायत, कृषि, वन विभाग, सिविल सर्जन कार्यालय और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के विशेषज्ञों ने युवाओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। दविंदर सिंह लोटे ने बताया कि यूथ सर्विसेज पॉलिसी 2024 के तहत युवा क्लबों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह आयोजन किया गया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्लबों को 5 लाख, 3 लाख और 2 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पहले दिन पंचायत विभाग के बीडीपीओ प्यार सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कृषि अधिकारी किरपाल सिंह ने पर्यावरण सुधार और सतिंदर सिंह ने रक्तदान के महत्व पर जानकारी दी। दूसरे दिन वन विभाग के विशेषज्ञों ने पौधारोपण पर चर्चा की, जबकि डॉ. अंशुल महाजन ने नशामुक्ति और डॉ. गगन काकोवाल ने आंखों की देखभाल पर मार्गदर्शन दिया। दोनों दिन 60-60 युवाओं ने भाग लिया। कार्यशाला के अंत में डिप्टी डायरेक्टर कुलविंदर सिंह ने युवाओं से संवाद किया। वक्ताओं को ट्रॉफी और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए। इसे सफल बनाने में डॉ. गीताांजली, प्रिंसिपल ईरादीप, मनजीत सिंह समराला, मनजीत सिंह पूनिया और युवा क्लबों के सदस्यों का अहम योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *