यूनियन कार्बाइड के कचरे का मामला:भाजपा ने कहा- जो जनता को भड़का रहे हैं, उन पर कार्रवाई हो

यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा इंदौर के समीप पीथमपुर में जलाए जाने के निर्णय पर छिड़े विवाद के बीच शनिवार काे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा इंदौर पहुंचे। दोनों ने संभागीय नेताओं के साथ लंबी बैठक की। उसके बाद मीडिया से चर्चा में प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जाे डॉक्टर कचरे से कैंसर की बात कह रहे हैं,उन पर प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रम फैला रही है। कांग्रेस के जो भी नेता इस मामले में जनता को भड़का रहे हैं, उन पर भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वीडी की बातों का उनके बगल में बैठे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट ने भी समर्थन किया। विजयवर्गीय ने ताे यहां तक कह दिया कि ऐसे नेताओं के नाम कोर्ट काे भेजे जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *