यूनियन कार्बाइ[ के जहरीले कचरे का पीथमपुर में विरोघ:पूरे शहर में कांग्रेस ने निकाली रैली, जीतू पटवारी धरना स्थल पर पहुंचे

पीथमपुर इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट (रामकी) कंपनी में आने वाले दिनों में जलने वाले यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे के निष्पादन को लेकर विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस आज यहा बड़ा प्रदर्शन कर रही है। धरने में शामिल होने प्रदेश कांग्रेस अघ्यक्ष जीतू पटवारी पहुंच गए हैं। उन्होंने सबसे पहले महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया धरना स्थल पर बड़ी संख्या में काग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय नागरिक व नेता उपस्थित है। शहर काग्रेस व पीथमपुर बचाओ समिति के आव्हान पर हो रहे इस धरना प्रदर्शन के लिए कई वार्डो से मोन रेलियां प्रदर्शन स्थल तक पहुंच रही है। पुलिस का कड़ा बंदोबस्त धरना स्थल पर सेक्टर एक थाना सहित अन्य थानों का भी बल लगाया गया हे। पुलिस के कई अधिकारी धरना स्थल पर मौजूद हे साथ ही सादी वर्दी में पुलिस जवान फायर फाइटर भी मौजूद है। स्वास्थ विभाग की टीम मौजूद धरना स्थल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस, नगर पालिका की एंबुलेंस भी स्वास्थ कर्मियों के साथ मौजूद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *