यूनियन क्लब में कराटेकारों का बेल्ट ग्रेडेशन, मेडल पहनाकर किया सम्मान

मेटास एडवांटेस्ट स्कूल को सीज जोनल लेवल योगा चैंपियनशिप का खिताब रांची | यूनियन क्लब, थड़पख़ना में शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कराटेकारों के लिए बेल्ट ग्रेडेशन का आयोजन किया गया। बेल्ट ग्रेडेशन शोकफ के मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर हंसी मानस सिन्हा द्वारा किया गया। साथ ही साथ हंसी मानस सिन्हा ने जीवन में कराटे के महत्व के बारे में बताया। इस ग्रेडेशन में अच्छे प्रदर्शन करने वालो को यूनियन क्लब के पदाधिकारियों, भास्कर गुप्ता, राम चटर्जी, सुष्मित बोस, तरुण कुंडू ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर ग्रेडेशन में कराटे प्रशिक्षक सेंसाई नंद किशोर महतो आदि शामिल थे।
मेटास एडवांटेस्ट स्कूल ने सीज जोनल लेवल योगा चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 17 व अंडर 19 बालक वर्ग के दोनों श्रेणियों में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब जीता। प्रतियोगिता मोजरेलो स्कूल नामकुम में हुई। जहां सीज के तहत आने वाले विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एसडीडी नायडू ने विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि पूरे स्कूल के लिए गौरव का विषय है। पदक विजेता छात्र-छात्राओं में सबा आलम, पुष्कल वर्मा, दिव्या माझी, शुभम कुमार, अजीत कुमार, विवान शर्मा, आदर्श मरांडी शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *