यूनियन क्लब में सिंधी काउंसिल का मेगा समर कैंप शुरू:शदाणी दरबार के पूज्य संत ने किया उद्घाटन, बच्चों को मिलेगी खेलों की ट्रेनिंग

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (छत्तीसगढ़ रीजन) और यूनियन क्लब रायपुर की ओर से 15 मई से 15 जून तक मेगा समर कैंप की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन शदाणी दरबार के पूज्य संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने किया। इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पार्षद अमर गिदवानी सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, यूनियन क्लब के अध्यक्ष और छग टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा सहित शहर के कई सामाजिक और खेल संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने समर कैंप के आयोजन की सराहना की और आयोजकों का सम्मान किया। बच्चों को मिलेगा खेलों में प्रशिक्षण पूज्य संत युधिष्ठिर जी ने कहा कि यह समर कैंप बच्चों के शारीरिक, मानसिक और व्यक्तित्व विकास के लिए बेहद लाभकारी होगा। 18 मई से शुरू होकर 15 जून तक चलने वाले इस शिविर में स्विमिंग, टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डिजिटल युग में शारीरिक विकास पर जोर यूनियन क्लब अध्यक्ष होरा ने कहा, आज के समय में जब बच्चे मोबाइल की लत के शिकार हो रहे हैं, यह कैंप उन्हें स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली की ओर ले जाएगा। कैंप का उद्देश्य बच्चों को स्क्रीन से दूर कर खेलों में दक्ष बनाना है। उन्होंने यह भी बताया कि यूनियन क्लब से प्रशिक्षित आकृषि कश्यप आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं, जो इस शिविर की सफलता का उदाहरण है। नेताओं ने सराहा प्रयास विधायक सुनील सोनी ने कहा, समर कैंप बच्चों को नई ऊर्जा और दिशा देने का माध्यम है। यूनियन क्लब और सिंधी काउंसिल का यह प्रयास प्रशंसनीय है। वहीं विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा, ऐसे आयोजन बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क जैसे गुणों को बढ़ाते हैं। आने वाले वर्षों में यह कैंप और भव्य रूप लेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *