यूनियन बैंक द्वारा जोनल ऑफिस (एफजीएमओ) को रांची से पटना शिफ्ट किए जाने से राज्य की जनता पर विपरित प्रभाव पड़ेगा। झारखंड में इस बैंक में 17000 करोड़ डिपॉजिट बेस है। यह बैंक एमएसएमई के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह कहते हुए झारखंड चैंबर ने यूनियन बैंक के एमडी को पत्र लिखकर ऑफिस का स्थानांतरण नहीं करने का आग्रह किया है। पत्र में कहा है कि रांची से एफजीएमओ को हटाने से यूनियन बैंक की अपने ग्राहकों को प्रभावी ढंग से सेवा देने की क्षमता गंभीर रूप से कमजोर हो जाएगी। चैंबर के बैंकिंग कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन ने कहा कि इस निर्णय का बैंकों, कर्मचारी संगठन समेत व्यापारियों व प्रोफेशनल्स, उद्योगपतियों ने भारी विरोध किया है। यह बैंक की इंटरनल प्रक्रिया : जोनल हेड बैंक के जोनल हेड बैजनाथ सिंह ने कहा कि ऑफिस शिफ्ट करने का निर्णय बैंक की इंटरनल प्रक्रिया है। बैंक के शिफ्ट होने से किसी को कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। किसी को भी कोई असुविधा का प्रश्न ही नहीं उठता।


