जयपुर | रेलवे प्रशासन द्वारा हाल ही में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन की मांग पर कराई गई जनरल डिपार्टमेंटल कॉम्पटेटिव एग्जाम (जीडीसीई) में चयनित सहायक लोको पायलट (एएलपी) ने मुख्यालय पहुंच यूनियन महामंत्री मुकेश माथुर, जीएलओ सचिव राजीव सारण, अध्यक्ष प्रेम नारायण सहित से मुलाकात कर अभिनंदन किया। इस दौरान जीएम अमिताभ, एडिशनल जीएम अशोक माहेश्वरी, पीसीपीओ प्रदीप कुमार सिंह, सीपीओ राजीव सिंह, विनोद कुमार, यूथ विंग के उत्तम बाथरा, सोनल माथुर, इंद्रपाल सिंह, पवन जुनेजा, केके सेठी, विशाल पारवानी, अमन चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी और रेलकर्मी मौजूद रहे।


