पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी की परीक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। लिफाफे में आज होने वाले पेपर की जगह तीन दिन बाद होने वाला खुल गया। इससे विवि के प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया। यह पेपर झुंझुनूं ही नहीं शेखावाटी की हर कॉलेज में आउट हुआ। वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अनिल राय का कहना है कि गलत डेट लिखने की वजह से ऐसा हुआ है। रिजर्व सेट में से परीक्षा करवा दी जाएगी। दरअसल शनिवार को सेकेण्ड पारी में 2 से 5 बजे तक एमएससी मैथ सेकेंड पेपर की परीक्षा होनी थी। लेकिन मैथ सेकेंड के जगह बंद लिफाफे से मैथ थर्ड का पेपर निकला। जिसकी परीक्षा 18 फरवरी को होनी है। ऐसा लगभग शेखावाटी की सभी कॉलेजों में हुआ है। सूत्रों के अनुसार झुंझुनूं राजकीय मोरारका कॉलेज में लिफाफे में गलत पेपर खुल गए थे। स्टूडेंट को पेपर देते वक्त ही टीचरों ने ध्यान दे दिया था जिसके बाद विश्वविद्यालय को सूचना दी तब उन्होंने बताया कि प्रिंटिंग मिस्टेक के कारण गलत लिफाफे में आ गए हैं। 18 तारीख का लिफाफ खोलो, जिसके बाद 18 तारीख का चेक किया गया तो उसमें सही पेपर निकला पेपर के बनाए जाते हैं तीन सेट वहीं, इस मामले में शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अनिल राय का कहना है कि विश्वविद्यालय के द्वारा हर परीक्षा के लिए पेपर के तीन सेट बनाए जाते हैं। आज लिफाफे पर गलत तारीख अंकित होने की वजह से वह सेट खुल गया। लेकिन अब जो दो सेट रिजर्व से उनमें से पेपर करवाया जाएगा। वहीं, परीक्षा नियंत्रक डा. रविंद्र कटेवा ने बताया- गलती से दूसरा पेपर खुल गया था इसके बाद सही पेपर स्टूडेंट को दे दिया गया था और स्टूडेंटों ने सही पेपर किया है 18 तारीख वाला पेपर नया बनाया जाएगा। इसके बाद ही पेपर होंगे। 18 तारीख को भी सभी स्टूडेंट को सही पेपर देंगे गौरतलब है कि इससे पहले भी पंडित दीनदयाल शेखावटी यूनिवर्सिटी की परीक्षा में गड़बड़ियों के मामले सामने आ चुके है।


