बांसवाड़ा| यूपीएससी ने भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) परीक्षा- 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। वेबसाइट upsc.gov.in. पर 4 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। सुधार विंडो 5 से 11 मार्च तक खुलेगी। 47 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें से 12 पद भारतीय आर्थिक सेवा और 35 भारतीय सांख्यिकी सेवा के हैं। महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बेंचमार्क विकलांगता वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी है।


