यूपीएससी ने सीडीएस I 2024 की अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की

लुधियाना| संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2024 की संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस I) का अंतिम मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपनी मेरिट सूची देख सकते हैं। यह मेरिट लिस्ट 121वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (पुरुष) (गैर-तकनीकी) कोर्स और 35वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (महिला) (गैर-तकनीकी) कोर्स के लिए तैयार की गई है, जिसमें कुल 590 उम्मीदवारों को सफलता प्राप्त हुई है। इनमें से 470 पुरुष और 120 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इन चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सैन्य अकादमी (देहरादून), नौसेना अकादमी (एझिमाला, केरल), और वायुसेना अकादमी (हैदराबाद) में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो अप्रैल 2025 से शुरू होगा। प्रारंभिक विवरण इस परीक्षा के नतीजे मेडिकल परीक्षा के परिणामों को ध्यान में रखते हुए नहीं तैयार किए गए हैं। उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है और सेना मुख्यालय द्वारा उनकी जन्मतिथि और शैक्षिक योग्यता का सत्यापन किया जाएगा। यूपीएससी ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों के अंक 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे और यह अंक 30 दिनों तक उपलब्ध रहेंगे। मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का तरीका {सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। {होम पेज पर नया क्या है सेक्शन में जाएं। {वहां “संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2024 (ओटीए)” लिंक पर क्लिक करें। {पीडीएफ में अपना रोल नंबर और नाम चेक करें। {पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट रखें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *