यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के पास पर मिलेगा 1 लाख:अनुसूचित जाति-जनजाति के पात्र अभ्यर्थी 12 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

राज्य सरकार ने यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है। राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के स्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक अभ्यर्थी इस योजना के पात्र होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, आदिवासी विकास विभाग की ओर से 2025 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को यह राशि दी जाएगी। पात्र अभ्यर्थी 12 अगस्त तक अपना आवेदन-पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन आयुक्त, आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास कार्यालय में खुद उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता है। कार्यालय ब्लाक-डी, भूतल, इंद्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में स्थित है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी पात्रता की शर्तें और आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं। ये हैं पात्रता की शर्तें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने पात्रता की शर्तें बताईं। अभ्यर्थी और उनके पेरेंट्स की आय आयकर की श्रेणी में नहीं आनी चाहिए। अभ्यर्थी ने केंद्र या राज्य शासन की योजना के अंतर्गत निशुल्क रहवासी प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो। साथ ही, पूर्व में इसी परीक्षा के लिए इस योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि प्राप्त न की हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *