जांजगीर | संघ लोक सेवा आयोग ने केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में कानूनी पदों की 44 और लद्दाख के प्रशासन में शिक्षण पदों की 40 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसकी जानकारी वेबसाइट https://upsc.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।


