यूपीएससी : सीडीएस, एनडीए परीक्षा 13 को, सफल संचालन के लिए दिए निर्देश

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (सीडीएस), नौ सेना अकादमी (एनडीए) की सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा 13 अप्रैल को 20 केंद्रों पर आयोजित की जानी है। मंगलवार को प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र की अध्यक्षता में डीएसपीएमयू में मीटिंग हुई, जिसमें परीक्षा के सफल संचालन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा तीन सिटिंग में आयोजित की जाएगी। फर्स्ट सिटिंग 9 बजे से 11 बजे तक, सेकेंड सिटिंग 12:30 से 2:30 बजे तक और थर्ड सिटिंग की परीक्षा चार से छह बजे तक होगी। कहा गया कि परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड से पहचान मिलाने के बाद केंद्र पर इंट्री दी जाए। परीक्षार्थी के पास किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं होने चाहिए। परीक्षा से एक दिन पहले प्रतिनियुक्त निरीक्षक पदाधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा के दौरान सभी पदाधिकारी अलर्ट मोड में काम करेंगे। परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर आयुक्त के सचिव आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर समेत अन्य अधिकारी थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *