यूपी पुलिस के चार आईपीएस अफसर का केंद्र में इम्पैनलमेंट कर दिया गया है। इसमें 2005 बैच की आईपीएस मंजिल सैनी, 2006 बैच के आईपीएस मोहित गुप्ता, एलआर कुमार और हैप्पी गुप्तन का इम्पैनलमेंट हुआ है। मंजिल सैनी मौजूदा समय में आईजी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं। जबकि मोहित गुप्ता आईजी वाराणसी, एलआर कुमार आईजी कानून व्यवस्था और हैप्पी गुप्तन प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। जो आफ़सर यूपी में तैनात है उन्हें केंद्र में जाने के लिए केंद्र में जाने के लिए एनओसी लेनी पड़ेगी।


