यूपी की बड़ी खबरें:अलीगढ़ में हिक्स थर्मामीटर फैक्ट्री पर IT की रेड; चीन से पार्ट्स मंगाकर मैन्युफैक्चरिंग हो रही

अलीगढ़ में मंगलवार को दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने आईटीआई रोड स्थित हिक्स थर्मामीटर लिमिटेड पर छापेमारी की। करीब 10 सदस्यीय टीम सुबह करीब 11 बजे फैक्ट्री पहुंची और परिसर को चारों तरफ से घेरते हुए मुख्य गेट बंद करवा दिए। कार्रवाई इतनी गोपनीय रही कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं मिली। हिक्स थर्मामीटर लिमिटेड का संबंध शहर के प्रतिष्ठित सेठ टीकाराम परिवार से बताया जा रहा है। यह फैक्ट्री उद्योगपति हरि प्रकाश गुप्ता के बेटे सिद्धार्थ गुप्ता की बताई जा रही है। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दस्तावेजों के मिलान और स्टॉक की फिजिकल वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद ही टैक्स चोरी की वास्तविक रकम सामने आ सकेगी। पढ़िए पूरी खबर मेरठ में बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, 12 मुकदमे दर्ज थे मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। रात करीब 12:30 बजे नेशनल हाईवे के समीप एलआईसी ग्राउंड के पास पुलिस ने शराब चोरी के मामले में फरार चल रहे बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश अमजद पुत्र युसूफ के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर मुरादाबाद में तोगड़िया बोले-ट्रंप ने वेनेजुएला में जो किया, मोदी को वही बांग्लादेश में करना चाहिए मुरादाबाद पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बांग्लादेश की सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस को पकड़कर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा- पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है। लगातार वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। कहा कि ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए की वो भारतीय सेना को ठीक वैसा ही ऑपरेशन बांग्लादेश में चलाने का आदेश दें, जैसा ऑपरेशन ट्रंप के आदेश पर अमेरिका की सेना ने वेनेजुएला में चलाया। पूरी खबर पढ़िए मऊ में ट्रेन में बम की सूचना, ट्रेन खाली कराकर की गई जांच, 3 घंटे तक रुकी रही ट्रेन में बम होने की सूचना मिलने से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। एसपी इलामारन के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ-साथ जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए और सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियां ट्रेन की हर बोगी की बारीकी से जांच कर रही हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके। सर्च ऑपरेशन के दौरान यात्रियों के सामान और बोगियों के भीतर रखी वस्तुओं की भी गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध वस्तु या सामग्री मिलने की आशंका के चलते डॉग स्क्वायड और तकनीकी संसाधनों की मदद भी ली जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर जांच पूरी होने तक ट्रेन को स्टेशन पर ही रोक दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर ललितपुर में गायिका राधिका अहिरवार ने सुसाइड किया, बेटे से फोन पर कहा-मरने जा रही ललितपुर में 35 साल की लोकगीत गायिका राधा अहिरवार ने सुसाइड कर लिया। घर में फंदे से लटकता शव मिला है। मरने से पहले बेटे को फोन कर कहा-पार्टी से गाना गाकर घर लौटते समय मेरे पैसे छीन लिए, मेरी बेइज्जती की। मैं जान देने जा रही हूं। इतना सुन बेटा भागते हुए घर पहुंचा। वहां राधा को फंदे पर लटका पाया। उसने तुरंत फंदा खोलकर अपनी मां को नीचे उतारा। आस-पास के लोगों को बुलाया। लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *