यूपी की बड़ी खबरें:आगरा में डेयरी ग्रुप पर आयकर का छापा, करोड़ों रुपए के नकदी और गहने मिले

आगरा में आयकर विभाग ने भोले बाबा डेयरी ग्रुप और उससे जुड़ी 5 फर्मों पर रेड की है। छापे आगरा के अलावा कानपुर, सिरसागंज, धौलपुर, मथुरा, भरतपुर, अलीगढ़ और दिल्ली में भी पड़े हैं। बताया जा रहा है कि टैक्स में हेराफेरी की शिकायत पर 35 ठिकानों पर जांच की जा रही है। छानबीन में मौके से करोड़ों रुपए की नकदी और कीमती आभूषण मिलने की सूचना है। छापे में और क्या-क्या मिला है। इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर हाईकोर्ट ने कहा- शादी का वादा करके सहमति से संबंध बनाना अपराध नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा कि शादी का वादा करके संबंध बनाना अपराध है। लेकिन यदि दोनों ने सहमति से संबंध बनाए हैं और उसके बाद शादी से इनकार कर दिया तो इसे रेप नहीं माना जाएगा। कोर्ट ने कहा कि दोनों ने सहमति से संबंध नहीं बनाए, इसे साबित करना पड़ेगा। बिना साबित किए किसी को दोषी नहीं माना जाएगा। दरअसल याची पर शादी का झूठा वादा कर रेप का आरोप लगा था। उसके खिलाफ आजमगढ़ के बिलरियागंज थाने में एससी / एसटी एक्ट में केस दर्ज कराया गया था। इसी मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अनिल कुमार ने ये आदेश दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर अमरोहा में तेंदुए के हमले से किसान की मौत, खेत में मिला खून से लथपथ शव, माथे पर पंजे के निशान अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 5 बजे खेत में किसान का शव मिला। पुलिस का कहना है कि माथे और हाथ पर तेंदुए के पंजे के तीन निशान मिले है। किसान की मौत तेंदुए के हमले से हुई। जबकि वन विभाग इस बात से साफ इनकार कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है, कि आए दिन तेंदुए इस क्षेत्र में देखें जाते हैं। कई बार तेंदुए को पकड़ने के वन विभाग को भी अवगत कराया गया। उन्होंने वन विभाग पर भी कई सवाल खड़े किए। और कहा कि अगर समय रहते पकड़ लिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। पढ़िए पूरी खबर भाई ने भाई की चाकू से गोदकर की हत्या, हापुड़ में शराब के लिए रुपए मांगने पर हुआ विवाद हापुड़ में छोटे भाई ने बड़े भाई की गुरुवार शाम करीब सात बजे चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बड़े भाई ने जब शराब के लिए पैसे मांगे तो छोटे भाई ने यह कदम उठाया। शुरुआत में घटना को आत्महत्या का रूप दिया गया था, लेकिन पुलिस जांच में यह कहानी झूठी निकली। फोरेंसिक जांच और कड़ी पूछताछ के बाद मृतक की पत्नी ने अपना बयान बदलते हुए देवर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। यह मामला थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंबेडकर नगर का है। पढ़िए पूरी खबर हापुड़ में शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में आग, लाखों का सामान जलकर राख हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर खिचरा में गुरुवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण तीन दुकानों में आग लग गई। इस घटना में दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना पर यूपीएसआईडीसी चौकी पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। थाना प्रभारी मनीष चौहान ने जानकारी दी कि गुरुवार देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल विभाग की मदद से आग पर नियंत्रण पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुकानदारों को काफी आर्थिक क्षति हुई है। पढ़िए पूरी खब

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *