यूपी की बड़ी खबरें:इटावा में बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत; शादी से लौट रहा था परिवार, पति घायल

इटावा के भरथना चौराहे पर मंगलवार शाम सड़क हादसे में मां और उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। हादसे में पति घायल हो गया। इकदिल कस्बा के कायस्थान मुहल्ला निवासी अजीत (30) अपनी पत्नी डाली (25), तीन साल की बेटी सौम्या और दो साल के बेटे गौरव के साथ फर्रुखाबाद से शादी समारोह से लौट रहे थे। शाम करीब 5 बजे समृद्धि हॉस्पिटल के सामने हाईवे पर एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर हरदोई में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन की मौत हरदोई के कटरा-बिल्लौर हाईवे पर मंगलवार देर शाम ग्राम मानीमऊ के पास एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मृतक ग्राम ककरा, थाना हरपालपुर के रहने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर अटाला मस्जिद विवाद में याचिकाकर्ता को जान का खतरा; हाईकोर्ट ने जौनपुर डीएम को सुरक्षा देने का दिया आदेश जौनपुर की अटाला मस्जिद विवाद में याचिकाकर्ता स्वराज वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने जान के खतरे की आशंका जताई है। इस पर हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी जौनपुर को सुरक्षा देने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता संतोष मिश्रा का दावा है कि अटाला मस्जिद पहले मंदिर था। उनका कहना है कि मंदिर की मूर्तियां तोड़कर वहां मजार बना दी गई। इसी आधार पर उन्होंने मस्जिद का सर्वे कराने की मांग की है। मुस्लिम पक्ष ने इस याचिका का विरोध किया है। पढ़ें पूरी खबर जालौन में 20 हजार रिश्वत लेते PWD कैशियर गिरफ्तार, ठेकेदार की रिटेंशन मनी के लिए मांगी थी रकम जालौन में झांसी से आई एंटी करप्शन (एसीबी) टीम ने पीडब्ल्यूडी विभाग के एक कैशियर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, इस गिरफ्तारी से पीडब्ल्यूडी विभाग में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम कैशियर को गिरफ्तार करने के बाद उरई कोतवाली ले आई, जहां उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेजा जा रहा है। मामला उरई कोतवाली के पीडब्ल्यूडी प्रथम कार्यालय का है। बताया गया कि औरैया के फफूंद के एक ठेकेदार विजय कुमार की कंपनी सपना बिल्डर्स को 2015-16 में जालौन में 3.14 करोड़ रुपए का सड़क निर्माण का काम मिला था। काम पूरा होने के बाद ठेकेदार की रिटेंशन मनी और डिपॉजिट की वापसी अटकी हुई थी। जब ठेकेदार ने PWD के अकाउंटेंट आदर्श सिंह से संपर्क किया, तो उन्होंने कैशियर संजीव साहनी से मिलने को कहा। पढ़ें पूरी खबर… बलिया में कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना अफवाह, यात्रियों को उतारकर 4 घंटे की गई तलाशी बलिया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को 11072 कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और ट्रेन की गहन तलाशी शुरू कर दी। ट्रेन को प्लेटफॉर्म से यार्ड में ले जाया गया। डॉग स्क्वॉयड और बम स्क्वॉयड भी बुलाए गए। हालांकि चार घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद भी ट्रेन में कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। इस दौरान यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही इंतजार करना पड़ा। इसके बाद यात्रियों को कामायनी एक्सप्रेस से ही उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में 11वीं का स्टूडेंट लटका मिला: पिता बोले- घुटने जमीन पर थे, फंदा बिना गांठ के खुला, हत्या की गई कानपुर में 11वीं का स्टूडेंट घर की दूसरी मंजिल पर लटकता मिला। परिवार का आरोप है कि बेटे ने सुसाइड नहीं किया है। बल्कि उसका मर्डर हुआ है। क्योंकि, जिस चौखट से फंदा लगा था। उस कुंडे से लटके बच्चे के घुटने जमीन पर थे। फंदा इतना ढीला था कि बगैर गांठ खोले ही उसे बाहर निकाल लिया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर… बरेली में बदमाशों ने किया पुलिस पर हमला, मुठभेड़ के दौरान दो शातिर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली बरेली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है। इस मुठभेड़ के दौरान तीन अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने जिन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर अलग-अलग थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। पढ़ें पूरी खबर बरेली में पिता की मौत के बाद 16 साल तक बेटा लेता रहा पेंशन, 75 लाख रुपए हड़पे बरेली में एक युवक ने अपने पिता की मौत के 16 साल बाद तक पेंशन लेता रहा। युवक ने अपने पिता की जगह खुद को सोहन लाल बताकर पेंशन हड़पता रहा। चार महीने पहले मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के दौरान उमेश का फर्जीवाड़ा खुल गया। मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया की आरोपी युवक से ब्याज सहित रकम वसूली जाएगी। उससे करीब 75 लाख रुपए वसूले जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर करहल में युवक ने लगाई फांसी, मौत; नशे और तनाव में रहता था, मां को देता था धमकी मैनपुरी के करहल थाना कुर्रा क्षेत्र के नगला पाय में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक बंटू पिछले कुछ समय से शराब का आदी था और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। मृतक की मां कपूरी देवी ने बताया कि उनका बेटा लंबे समय से नशे की लत का शिकार था और घर में अक्सर विवाद करता था। पढ़िए पूरी खबर लखनऊ में मवेशी कारोबारी की पीट-पीट कर हत्या:सड़क पर घेरकर मारा, साढ़ू के बेटे की लव-मैरिज मामले में पैरवी कर रहे थे लखनऊ के चिनहट इलाके में रिश्तेदारों ने मवेशी कारोबारी और दो अन्य पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। सोमवार शाम इलाज के दौरान मवेशी कारोबारी नूर मोहम्मद (78) की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल उनके साढ़ू मोहम्मद अयूब का अभी इलाज चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर महिला के प्रेम प्रसंग पर दो गुटों में खूनी संघर्ष; हापुड़ में दोनों पक्षों से हुई फायरिंग हापुड़ के नूरपुर गांव में एक महिला के प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। देर रात हुई इस घटना में दोनों पक्षों से जमकर फायरिंग की गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था है। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *