यूपी की बड़ी खबरें:गोंडा में सकट पूजा का सामान लेने छत पर गई महिला की मौत; पैर फिसलने से नीचे गिरी

गोंडा में सकट की पूजा के लिए छत पर सूखने रखे चावल और तिल लेने गई महिला की मौत हो गई। सामान उठाते समय उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला धानेपुर थाना क्षेत्र की राजा गली वार्ड का है। सकट का व्रत महिलाएं बेटों की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दिन गणेश जी की पूजा के साथ सकट माता की कथा का पाठ किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर नकल करते पकड़े गए तो नहीं जांची जाएंगी कापियां; यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार की ऐसी व्यवस्था यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में कोई परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया तो उसकी कॉपी नहीं जांची जाएगी। नकल करवाने वालों पर एक करोड़ का जुर्माना या जेल की सजा होगी। परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने कहा- कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अवांछित तत्व भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत अनुचित साधन का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थियों को आर्थिक जुर्माना तथा कारावास की सजा दी जाएगी। संशोधित नियमावली में यह प्रावधान है कि जुर्माना या दंड उन परीक्षार्थियों पर लागू नहीं होंगे जो शैक्षणिक, तकनीकी, व्यवसायिक या अन्य योग्यता प्राप्त करने के लिए सार्वजनिक परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। हालांकि परीक्षार्थी परीक्षा में किसी पेपर का उत्तर देने में अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए या लिप्त पाए जाते हैं तो ऐसी परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। भ्रामक सूचना प्रसारित करने वालो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी को आया हार्ट अटैक मिल्कीपुर में भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी को शुक्रवार को प्रचार के दौरान हार्ट अटैक आ गया। वे बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता तुरंत उन्हें कुमारगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार के अनुसार- समय पर अस्पताल पहुंचने की वजह से त्यागी अब खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि राधेश्याम त्यागी मिल्कीपुर उपचुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह किसी और को टिकट दे दिया। इससे वे मानसिक तनाव में थे। यहां पढ़ें पूरी खबर कानपुर में नरसिंहानंद गिरी बोले- जिहादियों पर रोक नहीं लगी तो ये आखिरी महाकुंभ होगा गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत आचार्य यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा- “देश में जिहादियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अगर इसी रफ्तार से इनकी संख्या बढ़ती रही तो ये आखिरी महाकुंभ होगा। भविष्य में फिर एक भी कुंभ आगे नहीं हो सकेगा। मंदिर भी नहीं बचेंगे। घरों में बेटियां तक नहीं बचेंगी। कश्मीर में जो हिंदुओं के साथ हुआ, वो हर घर में होगा।” ये बातें नरसिंहानंद ने कानपुर में कही। वह आज यहां मीडिया से बात कर रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर लखनऊ CBI कोर्ट ने पति-पत्नी को फांसी की सजा सुनाई: एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई थी हत्या CBI लखनऊ कोर्ट ने गोदौली गांव हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त पति-पत्नी को फांसी की सजा सुनाई है। यह सजा इलाहाबाद हाईकोर्ट की पुष्टि के अधीन है। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के गोदौली गांव में 30 अप्रैल 2020 को जघन्य हत्याकांड हुआ था। मामले के मुख्य अभियुक्त अजय सिंह और उनकी पत्नी रूपा सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई है। अजय सिंह और उनकी पत्नी पर आरोप था कि उन्होंने पारिवारिक जमीन विवाद के चलते अपने माता-पिता अमर सिंह और रामदुलारी, भाई अरुण सिंह, भाभी राम सखी, और उनके दो बच्चों सौरभ और सारिका की धारदार हथियार और तमंचे से निर्मम हत्या की थी। पढ़ें पूरी खबर… टोल टैक्स राष्ट्रीय खजाना, टोल राष्ट्रहित में है- जज रवि: टोल प्लाजा कर्मचारियों से मारपीट मामले में ऐतिहासिक फैसला, आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ जुर्माना बरेली में जज रवि कुमार दिवाकर ने एक ऐतिहासिक फैसला देते हुए टोल कर्मियों से मारपीट करने और उन्हें जान से मारने की कोशिश करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 50-50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया हैं। जज रवि कुमार दिवाकर ने अपने आदेश में कहा है कि सरकार टोल टैक्स राष्ट्रीय हित में लेती है। उससे हाइवे बनते है। ऐसे में टोल नहीं देना राष्ट्र की आर्थिक स्थिति को कमजोर करना होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर बुलंदशहर में पालिका पूर्व चेयरमैन के बेटे को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली, तमंचा लहराकर फैलाई थी दहशत बुलंदशहर पुलिस ने नगर पालिका सिकंदराबाद के पूर्व चेयरमैन इरशाद उर्फ भोलू के बेटे अयान को गुरुवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में अयान के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अयान पर जमीन विवाद में सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। अयान के पिता इरशाद और उसकी मां बब्बो परवीन बसपा के कार्यकाल में दो बार नगर पालिका चेयरमैन रह चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर… प्रमोद कृष्णम् बोले- सांसद बर्क सपा की चोरी करने की परंपरा आगे बढ़ा रहे संभल में पूर्व कांग्रेसी नेता और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने कहा- सांसद जियाउर्रहमान बर्क सपा की चोरी करने की परंपरा आगे बढ़ा रहे हैं। ये दुर्भाग्य है कि सांसद होकर उन पर बिजली चोरी का आरोप लग रहा है। उन्होंने आगे कहा- चोरी सपा की परंपरा है। कभी टोटी चुराने का तो कभी भैंस चुराने का भी आरोप लगता रहता है। पहली बार संभल प्रशासन अच्छा काम कर रहा है। अगर योगी यूपी के सीएम न होते तो पूरा प्रदेश ही वक्फ का हो जाएगा।पढ़िए पूरी खबर आगरा में युवती का पर्स छीनने की कोशिश, VIDEO: युवती को खींचता ले गया बदमाश, लोगों ने एक को पकड़कर चप्पल से पीटा, पुलिस ने दोनों आरोपी पकडे़ आगरा में दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने एक युवती का पर्स छीनने का प्रयास किया। युवती ने पर्स नहीं छोड़ा। वो गिर गई। बदमाश उसे घसीटता रहा। इसके बाद बदमाश स्कूटी से उतरकर फिर उसकी ओर बढ़ा। तभी वहां से गुजर रहे लोग रुक गए। लोगों को रुकता देख एक बदमाश भाग गया। दूसरे को एक एक्टिवा सवार ने रोक लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। एक बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। मगर, पुलिस ने तहरीर न मिलने के कारण उसे छोड़ दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर ​​​​​​​ मुरादाबाद में दबंगों ने युवक को पीटा, फड़ में लगाई आग मुरादाबाद एक युवक से मारपीट करने के बाद दबंगों ने उसकी फड़ में आग लगा दी। घटना में फड़ वाले का बेटा जख्मी हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फड़ वाले का आरोप है कि हमलावर युवक मंडी में फड़ वालों से वसूली के लिए आए दिन गुंडागर्दी करते हैं और धमकाते हैं। घटना मझोला के मंडी परिसर की है। पढ़िए पूरी खबर सपा महानगर अध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा:मेरठ में जमीन बेचने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपए हड़पने का आरोप मेरठ में सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी और उनके भाई कामिल व असलम के खिलाफ लोहियानगर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है जमीन बेचने के नाम पर उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी की। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी में इन्वेस्टमेंट कंपनी डायरेक्टर समेत 6 आरोपियों पर केस; दोगुना-प्रॉफिट का लालच देकर 700 एजेंटों से वसूले थे करोड़ों वाराणसी के सिगरा में आफिस खोलकर करोड़ों रुपए वसूलकर भागने वाली कंपनी के खिलाफ गुरुवार को फिर एक केस दर्ज हो गया। कोर्ट के आदेश पर दर्ज इन मुकदमे में कंपनी के डायरेक्टर समेत 6 मुख्य अधिकारियों को नामजद किया गया है। कंपनी के दफ्तर में कार्यरत अन्य कर्मचारियों को अज्ञात में शामिल किया है। पढ़िए पूरी खबर इटावा में सड़क पर बिखरे 50 हजार रुपए; पैसे बटोरने को दौड़े राहगीर और वाहन चालक इटावा में एक बाइक सवार की जेब से हजारों रुपए सड़क पर गिर पड़े। वाहनों की आवाजाही से सड़क पर नोट उड़ते दिखाई दिए। जिसे देख आसपास खड़े लोग और वाहन चालक उठाने के लिए दौड़ पड़े। रुपए बटोरने की पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर करीब 40 से 50 हजार रुपए के पांच-पांच सौ के नोट किसी व्यक्ति के गिर पड़े थे। हालांकि पता नहीं चल सका कि आखिर वो रुपए किस व्यक्ति थे। घटना भरथना क्षेत्र के कस्बा आजाद नगर की बताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *