यूपी की बड़ी खबरें:महाराजगंज में बस ने ऑटो को 100 मीटर घसीटा, महिला की मौत; 6 यात्री घायल

महराजगंज में एक ऑटो को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। फिर ऑटो को 100 मीटर तक घसीटा। हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसा श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में हुआ। बस महराजगंज से गोरखपुर जा रही थी। गोधवल में हाईवे पर राजपुर लिंक रोड से आ रहे ऑटो से बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सड़क किनारे खड़े बाइक सवार व अन्य लोग भी बस की चपेट में आ गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भटहट सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर… सीतापुर में सपा नेता की मिल से 40 लाख की चोरी; बेटी की शादी के दौरान वारदात, चौकीदार हिरासत में सीतापुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अनूप गुप्ता की मिल से 40 लाख की चोरी हो गई। घटना की जानकारी मिल में तैनात एक कर्मचारी ने दी। बताया, चोर ऑफिस में लॉकर से नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। सीओ सिटी अमन सिंह के अनुसार, घटना के समय मिल में केवल एक चौकीदार मौजूद था, जिसे संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वारदात हरदोई-सीतापुर मार्ग पर स्थित ओपोजी फाउंडेशन मिल में शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे हुई। उस समय अनूप गुप्ता के घर उनकी बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर संतकबीर नगर में मंत्री के पैरों पर गिरकर रोने लगी महिला: बोली- बेटे की हत्या हुई है, न्याय चाहिए संतकबीरनगर में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के पैरों पर एक महिला गिर पड़ी। बोली मेरे बेटे की हत्या कर दी गई है। मुझे न्याय दिला दीजिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एडिशनल एसपी मौके पर गए थे, जांच की जा रही है न्याय मिलेगा। बता दें, मेंहदावल थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को कुसौना कला में संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल कर्मचारी सोनू साहनी (25 वर्ष) का शव स्कूल परिसर में मिला था। परिजन हत्या की आशंका जाता रहे हैं। अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर भी थी। उसके बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया था। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था । जिसकी रिपोर्ट भी आ गई है। पढ़ें पूरी खबर… बीजेपी विधायक का वॉट्सऐप हैक कर मांगे पैसे: 24 घंटे तक नाम का किया दुरुपयोग बुलंदशहर में साइबर अपराधियों ने एक नया तरीका अपनाते हुए सिकंदराबाद के विधायक लक्ष्मीराज सिंह के वॉट्सऐप अकाउंट को हैक कर लिया। ठगों ने 24 घंटे से अधिक समय तक विधायक के नाम का दुरुपयोग करते हुए उनके परिचितों से पैसों की मांग की। साइबर ठगों ने विधायक के वॉट्सऐप से संपर्कों को मैसेज भेजकर मुसीबत में होने का हवाला देते हुए आर्थिक मदद मांगी। जो लोग फोन करने की बात करते, उन्हें बिजी होने का बहाना बनाकर टाल दिया जाता और स्कैनर या नंबर भेजकर पैसे ट्रांसफर करने को कहा जाता। इस दौरान कुछ लोगों ने बिना सत्यापन के ही पैसे ट्रांसफर कर दिए। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में ग्रामीणों ने बदमाश को पीटकर मार डाला, लूट के इरादे से घर में घुसा था सहारनपुर में 13 जनवरी को लूट करने घुसे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। उनकी लाठी डंडों से जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद ग्रामीणों ने बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया था। दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया था। एक बदमाश सलमान की मौत हो गई है। मामला थाना गागालहेडी के गांव नवादा का है। पढ़िए पूरी खबर कादिर बड्ढा ने मेरठ जेल में बनाया था वीडियो, एडीजी के निर्देश पर अधीक्षक ने केस दर्ज कराया मेरठ में हत्या के आरोपी कादिर बड्‌ढा का जेल में साथियों के संग घूमते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को उसने ही बनवाया था। वीडियो सामने आने पर एडीजी डीके ठाकुर ने जेल अधीक्षक को FIR दर्ज कराने के आदेश दिए। जिसके बाद जेल अधीक्षक ने 18 जनवरी को मेडिकल थाने में कादिर बड्‌ढा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कादिर और उसके साथी नदीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर कानपुर में युवक ने सिपाही की वर्दी फाड़ी, मां को पैसे के लिए पीट रहा था कानपुर के गोविंद नगर इलाके में नशे में धुत युवक अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा था। सूचना मिलने पर डायल 112 पहुंची। पिटाई करने से मना किया तो सिपाही से भिड़ गया। सिपाही की वर्दी फाड़ दी। मामला बढ़ते देख गोविंद नगर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। सिपाही को बचाया। उसके बाद सिपाही की तहरीर पर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर अलीगढ़ में मिट्‌टी के नीचे दबने से दो बच्चों की मौत: छेरत में मिट्‌टी निकालने के दौरान हादसा, 3 लोग अस्पताल में भर्ती अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र के छेरत में शनिवार देर शाम गड्ढे से चिकनी मिट्‌टी निकालने के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई। अचानक मिट्‌टी की ढाय गिर गई और उसमें दो महिलाएं और 3 बच्चे दब गए। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। शोर- शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बच्चों को बचाने में जुट गए। सूचना में पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो महिलाओं और एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर तुम तलाक ले लो, नहीं तो मैं तीन तलाक दूंगा: कुवैत में बैठे पति ने पत्नी को फोन पर दी धमकी कानपुर में महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे इतना टॉर्चर किया कि वह पूरी तरह टूट गई। कुवैत में बैठे महिला के पति ने उसे टेलीफोन पर गालियां दी। इतना ही नहीं धमकी भी दी कि या तो तुम तलाक ले ले नहीं तो मैं तीन तलाक दे दूंगा। पीड़ित महिला ने चमनगंज थाने में पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *