यूपी की बड़ी खबरें:मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर ड्राइवर की हत्या, बाइक सवार 4 युवकों ने सिर में घोंपा सरिया

मुजफ्फरनगर में मामूली साइड लगने पर हुए विवाद में चार बाइक सवार युवकों ने एक ट्रैक्टर चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने पर भारी विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक, गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के बुटा गांव निवासी 23 वर्षीय मुनीर अपने तीन अन्य साथियों के साथ मुजफ्फरनगर से भूसा बेचकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वे चरथावल थाना क्षेत्र के नंगला-बिरालसी के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक सवार युवकों से मामूली कहासुनी हो गई। पढ़ें पूरी खबर… पापा मैं भगवान राम को क्यों पूजूं, बेटे के सवाल पर राजा बुंदेला बोले- एकता के सीरियलों ने संस्कृति को नुकसान पहुंचाया ‘बॉलीवुड और टीवी निर्माता एकता कपूर संस्कृति से खिलवाड़ कर रही हैं। इस वजह से आज का युवा संस्कृति से दूर हो रहा है। जब मैंने अपने बेटे से भगवान राम को पूजने की बात कही, तो उसने मुझसे कहा कि मैं राम को क्यों पूजूं? इस बात ने मुझे झकझोर दिया। इसके बाद मैंने फैसला लिया कि अब मैं युवाओं को राम से परिचित कराऊंगा।’ ये बातें सोमवार को झांसी में बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी राजा बुंदेला ने कहीं। यहां पढ़ें पूरी खबर भारत-पाकिस्तान मैच के लिए केबल जोड़ने गड्‌ढे में उतरे 2 कर्मचारियों की मौत; नाले में उतरे, मिट्टी में दब गए गोरखपुर में भारत-पाकिस्तान मैच के लिए केबल तार जोड़ने के लिए 15 फीट गहरे गड्ढे में उतरे टेलिकॉम कंपनी के 2 कर्मचारियों की दबकर मौत हो गई। केबल कट जाने की वजह से जियो फाइबर कंपनी के 3 कर्मचारी उसे ठीक करने पहुंचे थे। मैच में नेटवर्क की वजह से उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए वे जल्दी से नेटवर्क ठीक करना चाहते थे। दो कर्मचारी गोड धोइया नाले के निर्माण के लिए खोदे गड्ढे में उतर गए। लाइन ठीक करने के दौरान उन पर मिट्टी की बड़ा ढेर गिर गया। एक कर्मचारी बाहर की तरफ था, जिससे उसकी जान बचाई। यहां पढ़ें पूरी खबर वाराणसी जंक्शन पर महिला को आया हार्ट अटैक; GRP इंचार्ज ने सीपीआर देकर बचाई जान वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर अचानक महिला को हार्ट अटैक आ गया। वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई। परिजनों के चिल्लाने पर जीआरपी इंचार्ज हेमंत सिंह पहुंचे और 30 सेकेंड तक सीपीआर दिया। इसके बाद महिला को होश आया। जीआरपी इंचार्ज ने बताया- महिला को अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से नए फुट ओवरब्रिज से इमरजेंसी मेडिकल रूम में ले जाया गया। डॉक्टर त्रिनेत्र शर्मा ने बताया गया कि महिला को कार्डियो अटैक (हार्टअटैक) आया था। अब वह स्वस्थ है। महिला कंचन देवी झारखंड से काशी विश्वनाथ दर्शन करने पहुंचीं थीं। पढ़िए पूरी खबर संभल में हिंदूओं ने लगाए पोस्टर:”यह मकान बिकाऊ है”; इस्लामीकरण करने का आरोप संभल एक बार फिर चर्चा में छाया हुआ है। यहां सिरसी के ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों में “मकान बिकाऊ है” के पोस्टर लगाए थे। जैसे ही ये खबर आगे फैली प्रशासन ने पहुंचकर तुरंत पोस्टरों को उतरवा दिया। स्थानीय हिंदू समुदाय का आरोप है कि एक विशेष समुदाय ने मंदिर पर अवैध कब्जा कर लिया है। उनका कहना है कि धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के नाम पर यह कब्जा किया गया है। डीएम के नाम दी गई शिकायत में जीर्णोद्धार करने के नाम पर इस्लामीकरण करने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है। पढ़ें पूरी खबर… राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई टली: सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में 6 मार्च को होगी जिरह नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी के मानहानि मामले में सोमवार को MP/MLA की विशेष कोर्ट में परिवादी के अगले गवाह से राहुल गांधी के अधिवक्ता को जिरह करना था। लेकिन गवाह की ओर से परिवादी के अधिवक्ता ने हाजरी माफी लगा दिया। जिससे राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई टली गई। अब 6 मार्च को मामले में सुनवाई होगी। इस साल की शुरुआत में 2 जनवरी और 10 जनवरी को वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई स्थगित हो गई थी। 30 जनवरी को राहुल के वकील काशी शुक्ला की बीमारी के कारण जिरह नहीं हो सकी। 11 फरवरी को परिवादी से जिरह पूरी हुई। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, लोन वसूलने आए लोगों से हुई थी झड़प आगरा के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक का नाम संजीव था। वह फिरोजाबाद के एका थाना के नगला केवल गांव के रहने वाले थे। शनिवार को वह आगरा अपनी भांजी नेहा को देखने अस्पताल आए थे। अस्पताल से वापस आते समय यमुनापार क्षेत्र में ही गाड़ी की किश्त जमा न होने पर फाइनेंसरों ने गाड़ी रोक ली। कहासुनी के बाद एक किश्त जमा करके संजीव अपनी बहन के घर चले गए। कुछ देर बाद वह घर से निकले और अपनी कार को ड्राइवर संग नोएडा में कंपनी भेज दिया। शनिवार शाम करीब 7 बजे जब पत्नी ममता ने फोन किया तो वह बंद हो गया। अगले दिन रविवार सुबह भी जब उनका कोई पता नही चला तो उनकी बहनें राजवती और राजकुमारी झरना नाले स्थित जंगलों में ढूंढने निकली। तभी रास्ते में उन्हें संजीव का शव पेड़ पर मफलर से लटका हुआ मिला। बहनों ने पुलिस को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में बस ने महिला को घसीटा, दो हिस्सों में बंटा शरीर, पति और बेटे की हालत गंभीर प्रयागराज में मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) गेट के पास बस ने महिला को 50 मीटर तक घसीटा। भदोही निवासी बाइक सवार अनीता पाल (27) का शव दो हिस्सों में बंट गया। उसकी मौत हो गई। हादसे में पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार शाम हुआ। ड्राइवर बस लेकर भाग गया। भदोही के सुरियावा निवासी देव मणिपाल प्रयागराज में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। रविवार दोपहर को उनकी पत्नी अनीता अपने आठ साल के बेटे श्रेयांस के साथ महाकुंभ में संगम में स्नान करने आ रही थीं। फाफामऊ स्टेशन पर वह ट्रेन से उतर गईं। इसके बाद देव मणिपाल पत्नी और बेटे को बाइक से लेकर संगम की ओर जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर… महाकुंभ की पार्किंग में सो रहे 2 श्रद्धालुओं को रौंदा, मौत महाकुंभ आए दो श्रद्धालुओं को पार्किंग में वाहनों ने रौंद दिया। अलग–अलग हादसे में दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है, जबकि ड्राइवर फरार हैं। तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुरादाबाद के थाना नागफनी स्थित बंगला गांव के गीतेश सैनी (35) शनिवार रात मां नमिता और पत्नी के साथ फाफामऊ के बेला कछार पार्किंग-2 में अपने वाहन से पहुंचे। वह संगम स्नान करने से पहले पार्किंग में सो गए। इसी बीच बैक करते समय एक बस ने गीतेश को कुचल दिया। बिहार के पश्चिमी पंचारण योगापट्टी थाना के मच्छर गांव निवासी अनिल ठाकुर (48) बेला कछार पार्किंग-2 में दूसरी जगह सो रहे थे। उनको एक कार ड्राइवर ने कुचल दिया। पढ़ें पूरी खबर… गाजियाबाद में थाने के सामने शव रखने वालों पर FIR, भीड़ ने जाम लगाकर की थी नारेबाजी गाजियाबाद के मोदीनगर में थाने के सामने युवक का शव रखकर जाम लगाने वालों पर पुलिस ने दर्ज किया गया है। डीसीपी के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। जहां भीड़ ने रविवार शाम थाने के गेट पर शव रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *