यूपी की बड़ी खबरें:रामलला को ठंड से बचाने के लिए लगाए ऑयल हीटर, बिजली बंद होने के बाद भी गर्भगृह को रखते हैं गर्म

अयोध्या में बालक (5)के रूप में विराजमान रामलला को ठंड से बचाने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने व्यवस्था की है। रामलला के दोनों ओर पर्याप्त क्षमता के दो-दो आयल हीटर लगाए गए हैं। मंदिर में भगवान को ठंड से बचाने के लिए जो जरूरी कदम हैं वो उठाये जा रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर संजीव बालियान समेत 19 के खिलाफ आरोप तय; योगी सरकार का शिक्षामित्रों को तोहफा मुजफ्फरनगर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 2013 में मुजफ्फरनगर दंगे से जुड़े मामले में पूर्व कंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और सांसद हरेंद्र मलिक समेत 19 के खिलाफ आरोप तय किया है। इस मामले में 30 जनवरी को अगली सुनवाई होगी। 2013 में नंगला मंदोड में हिंदू महापंचायत हुई थी। यहां दिए गए भड़काऊ भाषण के बाद जिले में दंगा हो गया था। कोर्ट ने भड़काऊ भाषण देने और हिंदू महापंचायत में शामिल होने को लेकर 19 लोगों पर आरोप तय किया है। (पढ़ें पूरी खबर) योगी सरकार का शिक्षामित्रों को तोहफा, घर के पास ले सकेंगे ट्रांसफर, 1.42 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ यूपी में 1.42 लाख शिक्षामित्रों को योगी सरकार ने नए साल का तोहफा दिया। शिक्षामित्र अब अपने घर के पास ट्रांसफर ले सकेंगे। शिक्षामित्र लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। अब शासनादेश जारी कर दिया गया है। सभी जिलों में डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी। शासनादेश में कहा गया है कि पुरुष शिक्षामित्र या अविवाहित महिला शिक्षामित्रों को वर्तमान में कार्यरत विद्यालय में तैनाती का विकल्प दिया जाएगा। इसके अलावा मूल विद्यालय में पद रिक्त न होने की स्थिति में ग्रामसभा, ग्राम पंचायत, वार्ड में संचालित विद्यालय में रिक्त पद पर उनको तैनाती मिल जाएगी। (पढ़ें पूरी खबर) आचार्य बालकृष्ण समेत 7 को कोर्ट का नोटिस; सहारनपुर में पतंजलि के डिप्टी मैनेजर के आरोप- जबरन प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराई पतंजलि योग पीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण को सहारनपुर कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। साथ ही, पतंजलि से जुड़े 7 और लोगों को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। दरअसल, पतंजलि आयुर्वेदिक लिमिटेड के बतौर डिप्टी मैनेजर काम करने वाले अश्वनी कुमार ने आरोप लगाया है कि कंपनी के अफसरों ने बंधक बनाकर प्रॉपर्टी को अपने नाम करवा लिया। मां को डर दिखाकर जबरन रजिस्ट्री करवा ली। कोर्ट में अर्जी लगने के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट- तृतीय प्रियंका वर्मा ने नोटिस जारी करने के आदेश दिए। इसमें आचार्य बाल कृष्ण, रामभरत, बाबूलाल यादव, भीम सिंह, भारत तोमर, अविनाश कुमार, गगन और अमरीश कुमार के नाम हैं। अब कोर्ट में 24 जनवरी को सुनवाई होगी। पीड़ित अश्वनी सहारनपुर के सरसावा इलाके के गांव सौराना का रहने वाला है। पढ़िए पूरी खबर…
हाथरस में बदमाशों ने किया JIO मैनेजर का अपहरण; पत्नी से की 20 लाख की डिमांड हाथरस में JIO फाइबर के मैनेजर का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अब उनकी रिहाई के बदले 20 लाख रुपए की डिमांड की जा रही है। आरोपियों ने उनकी पत्नी को फोनकर रुपए की डिमांड की। इसके बाद परिजनों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामला नवल नगर कॉलोनी का है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर CM से महिला बोली-ससुराल वाले परेशान कर रहे, योगी ने अफसरों से पूछा- कार्रवाई क्यों नहीं हुई? सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखपुर में बाबा राघव दास मिनी स्पोर्ट्स काम्प्लैक्स का फीता काटकर लोकार्पण किया। जनसभा में कहा- स्पोर्ट्स से भी करियर बनाया जाता है। खेलकूद से शरीर स्वस्थ्य रहता है। कोरोना के वक्त सबसे ज्यादा वो लोग प्रभावित हुए, जो खेलकूद से दूर थे। अब तक यूपी के 500 खिलाड़ियों को हम पुलिस विभाग में प्रशासनिक पद दे चुके हैं। हमारी कोशिश आने वाले समय में हर जगह ऐसे स्टेडियम बनें, ताकि देश का युवा ओलिंपिक और कॉमनवेल्थ गेम में पदक जीत सके। इसके बाद योगी जनता दर्शन के लिए गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां कई महिलाएं फरियाद सुनाते हुए रो पड़ीं। एक महिला ने कहा-ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। इस पर योगी ने अफसरों से पूछा- कार्रवाई नहीं हुई क्या? प्रार्थना पत्र लेकर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए…पढ़ें पूरी खबर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन की CM योगी को चिट्‌ठी बरेली के ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सीएम योगी को पत्र लिखा है। मौलाना ने कहा- महाकुंभ मेले में कई सौ मुसलमानों का धर्मांतरण कराया जाएगा। अगर वहां धर्मांतरण कराया जाएगा तो वह कानून के दायरे में आएगा, क्योंकि आपकी सरकार ने ही धर्मांतरण के खिलाफ कानून पास किया है। धर्मांतरण से देश व प्रदेश भर में तनाव फैल सकता है। ऐसा होने पर कट्टरपंथी विचार धारा रखने वाले मुस्लिम संगठनों और ईसाई मिशनरीज को फायदा पहुंचेगा। मौलाना ने धर्मांतरण कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर पत्नी का शरीर पति की जागीर नहीं, शादी का मतलब महिला पर नियंत्रण नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा-पत्नी जागीर नहीं है। पत्नी का शरीर उसकी खुद की संपत्ति है। उसकी गोपनीयता और उसके अधिकार अपने हैं। पति उनका मालिक नहीं है। पति विक्टोरियन युग की मानसिकता त्याग दें। अब दौर बदल गया है। पत्नी की सहमति उसके व्यक्तिगत और अंतरंग जीवन के सभी पहलुओं में सर्वोपरि है। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर ने मिर्जापुर निवासी बृजेश यादव की याचिका पर की। बृजेश के खिलाफ पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था कि पति ने उसके अंतरंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस ने पति के खिलाफ ट्रायल कोर्ट में आईटी एक्ट की धाराओं में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। समन जारी कर तलब किया। इसके खिलाफ पति ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने कहा-पति की भूमिका स्वामी या मालिक की नहीं, बल्कि समान भागीदार की। पत्नी, पति का विस्तार नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र व्यक्ति है। उसके अपने अधिकार, इच्छाएं और निजता है। पति का विधिक दायित्व ही नहीं नैतिक उत्तरदायित्व भी है कि वह इसका सम्मान करें। शादी से पति को उसकी पत्नी पर स्वामित्व या नियंत्रण नहीं प्राप्त हो जाता है। न ही पत्नी की स्वतंत्रता और निजता के अधिकार को कम करता है। विवाह एक पवित्र रिश्ता है। पति ने अपनी पत्नी के साथ आंतरिक क्षणों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए। साथ ही उसके चचेरे भाई को भी भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर लखीमपुर खीरी में बस पलटी, 24 यात्री घायल; नेपाल से पुणे जा रहे थे यात्री लखीमपुर खीरी के मैलानी इलाके में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 24 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को शाहजहांपुर के खुटार सीएचसी ले जाया गया। बस में सवार ज्यादातर यात्री नेपाल के रहने वाले हैं। वह काम की तलाश में पुणे जा रहे थे। पुलिस का मानना है कि कोहरा और तेज स्पीड की वजह से हादसा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर आजम खान पर गवाह को धमकाने का आरोप: 9 जनवरी को होगी अगली सुनवाई रामपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान और उनके 6 सहयोगियों के खिलाफ गवाह को धमकाने के मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई। डूंगरपुर प्रकरण के गवाह नन्हे ने गवाही दी, हालांकि गवाही पूरी नहीं हो सकी। यह मामला एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में विचाराधीन है और अगले हफ्ते यानी 9 जनवरी को फिर से गवाही की प्रक्रिया जारी रहेगी। पढ़िए पूरी खबर मथुरा पुलिस ने दो बदमाशों को मारी गोली: 2 ने किया सरेंडर; तीसरे को दौड़ाकर पकड़ा मथुरा में गुरुवार की देर रात कोसी और जैंत थाना क्षेत्रों में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। कोसी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में शातिर वाहन चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं जैंत थाना क्षेत्र में 2 लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें से एक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गए जबकि दूसरे ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पढ़िए पूरी खबर हापुड़ पुलिस ने 6 बदमाशों पर इनाम घोषित किया; एसपी बोले- जिले को अपराधमुक्त बनाना है हापुड़ के विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों में फरार चल रहीं 2 महिलाओं समेत 6 आरोपियों पर SP हापुड़ ने इनाम घोषित किया है। जिनमें 4 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के दिखाई देने पर लोगों से पुलिस को सूचना देने की अपील की है। एसपी ने कहा- आरोपियों के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिलती है अथवा किसी स्थान पर दिखाई देता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *