यूपी की बड़ी खबरें:लखीमपुर में तेंदुए ने बच्ची को मार डाला; घर के बाहर से उठाकर ले गया, एक किलोमीटर दूर शव मिला

लखीमपुर में तेंदुए के हमले में 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी तेंदुआ उसे उठाकर ले गया। परिजनों और ग्रामीणों ने देखा तो लाठी और डंडे लेकर शोर मचाते हुए पीछे भागे। करीब एक किलोमीटर दूर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम कांबिंग कर रही है। पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मामला शारदानगर वन रेंज स्थित खम्भार खेड़ा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर बहराइच में डिप्टी सीएमओ का शव बंद कमरे में मिला: पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाली बॉडी बहराइच में डिप्टी सीएमओ का किराए के कमरे में शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गोरखपुर जिले के शिवपुर रोड, सिंघड़िया निवासी डा. राकेश प्रसाद पुत्र जगदीश प्रसाद शहर स्थित मेडिकल कालेज में डिप्टी सीएमओ थे। वो नगर के नाजिरपुरा इलाके में डा अरशद के मकान में किराए पर रह रहे थे। सोमवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद कमरे पर पहुंचे। ड्राइवर पटेश्वर से मंगलवार को छुट्टी होने की बात कहते हुए देर से नाश्ता लेकर आने को कहा। मंगलवार दोपहर को ड्राइवर पहुंचा तो उनका कमरे में शव मिला। बेटी ने कहा- पापा की हार्टअटैक से मौत की सूचना मिली थी। पढ़ें पूरी खबर कन्नौज में गांजा तस्कर ने पुलिस मुखबिर की हत्या करवाई; 2 लाख की सुपारी दी, सड़क किनारे फेंका शव कन्नौज में गांजा तस्कर ने पुलिस के मुखबिर की हत्या करवा दी। उसने अपने ही एक लेबर को दो लाख रुपए की सुपारी दी। आरोपी लेबर मुखबिर को आगरा घुमाने के बहाने कार से एक्सप्रेस-वे के पास ले गए। वहां उसे गांजे पिलाने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को सर्विस लेन के किनारे फेंक दिया। पुलिस ने एक किशोर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला तालग्राम थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर पीलीभीत में बुखार से पीड़ित 3 लोगों की मौत, सीएचसी अधीक्षक टीम के साथ गांव में लगाया कैंप पीलीभीत में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। मंगलवार को बुखार की चपेट में आए तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। जिससे गांव के लोगों में चिंता का माहौल है। लगातार बढ़ती मौतों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में कैंप कर रही हैं। बीसलपुर क्षेत्र के रसिया खानपुर गांव का है। पिछले 15 दिनों से गांव में बुखार का कहर जारी है। जिससे सैकड़ों लोग बीमार हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार को अलियार खान, रेहान, बुजुर्ग महिला साबरी बेगम की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज एयरपोर्ट का रनवे ‘ब्लाक’, हवाई सेवाएं ठप; विमान में तकनीकी खराबी आई प्रयागराज एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ी तकनीकी समस्या के कारण हवाई यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। सुबह लगभग सवा दस बजे भारतीय वायु सेना के एक लड़ाकू विमान की लैंडिंग के दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद रनवे को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। वायु सेना ने मंगलवार रात नौ बजे तक के लिए रनवे को ‘ब्लाक’ कर दिया है, जिससे सभी सिविल और सैन्य विमानों का आवागमन पूरी तरह थम गया है। रनवे बंद होने की वजह से प्रयागराज आने वाली सभी उड़ानों को लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… लखनऊ एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 20 मिनट हवा में चक्कर काटती रही लखनऊ एयरपोर्ट पर मंगलवार को इंडिगो की 2 फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इनमें एक दिल्ली से वाराणसी तो दूसरी प्रयागराज जा रही थी। वाराणसी के करीब पहुंचते ही पायलट को सूचना मिली कि यहां मौसम खराब है। इसके बाद फ्लाइट लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दी गई। सिग्नल मिलते ही पायलट ने इसकी लैंडिंग कराई। प्रयागराज जा रही फ्लाइट भी करीब करीब एयरपोर्ट तक पहुंच गई थी। लेकिन मौसम सही न होने के चलते उसे भी लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली। इसके बाद फ्लाइट को लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया।दोपहर करीब 1:15 बजे फ्लाइट की लैंडिंग हुई। पूरी खबर पढ़िए ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जला; 5 घंटे बाद काबू पाया ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में सोमवार रात स्ट्रॉ बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने फैक्ट्री की पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण आगलगी में लाखों का सामान जल गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रात करीब 2 बजे उद्योग विहार स्थित कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआती जानकारी के बाद दमकल की कुछ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग तब तक काफी फैल चुकी थी। पढ़ें पूरी खबर… फिरोजाबाद में युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या:पिता ने बहू के खिलाफ दी तहरीर, घरेलू कलह के चलते था परेशान फिरोजाबाद में घरेलू कलह के बाद सोमवार रात एक युवक ने अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 1 बजे की है। परिजनों ने युवक को देखा और फंदा काटकर नीचे उतारा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका सामने आई है। घटना का शिकार 28 वर्षीय हिमांशु गांव मलिकपुर का रहने वाला था। हिमांशु की शादी 2021 में आगरा के थाना मनसुखपुरा के निवासी आरती से हुई थी। दंपति का एक बेटा भी है। हिमांशु दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में परिवार का तोता ‘किट्टू’ लापता: 52 सदस्य परेशान, खोजने वाले को मिलेगा 5 हजार का इनाम मेरठ के शाहपीर गेट क्षेत्र में अरशद का परिवार पिछले दस दिनों से परेशान है। उनका तीन साल पुराना पालतू तोता ‘किट्टू’ अचानक लापता हो गया है। अरशद के अनुसार, 27 सितंबर को ‘किट्टू’ उनके साथ खेल रहा था, तभी वह उड़ गया और वापस नहीं लौटा। परिवार के सदस्य, विशेषकर बच्चे, तोते के लापता होने से काफी चिंतित हैं। अरशद ने बताया कि तीन साल पहले यह तोता उनके आंगन में आया था, तब वह उड़ना नहीं जानता था। परिवार ने उसे पाला और वह उनका अभिन्न सदस्य बन गया। किट्टू’ परिवार के साथ डाइनिंग टेबल पर खाना खाता था और उसे कभी पिंजरे में बंद नहीं किया गया। पढ़ें पूरी खबर…. युवक के सिर मुंडवाने पर दो आरोपियों के खिलाफ FIR:बुलंदशहर में छात्रा की सुरक्षा को लेकर भिड़े युवक, ग्रामीणों ने कर दिया सिर मुंडवा बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में युवक का सिर मुंडवाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह मुकदमा यूसुफ के भाई एहसान की तहरीर पर गांव जालखेड़ा निवासी जीतपाल पुत्र बीरपाल और रोविन के खिलाफ दर्ज किया गया। एफआईआर के अनुसार, सोमवार सुबह लगभग 9 बजे यूसुफ अपने गांव दूदूपुर से जालखेड़ा होते हुए बहलीमपुरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जीतपाल और रोविन ने लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में उसके साथ मारपीट की। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *