यूपी की राजनीति में इस समय मंत्री आशीष पटेल और उनकी साली पल्लवी पटेल की लड़ाई चर्चा में है। सपा विधायक पल्लवी पटेल तकनीकी कॉलेजों में 177 लेक्चरर को डायरेक्ट प्रमोशन देकर हेड ऑफ डिपार्टमेंट बनाने में गड़बड़ी का आरोप लगा रही हैं। उनके निशाने पर विभाग के मंत्री और जीजा आशीष पटेल हैं। पल्लवी ने 25-25 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है। इस पर आशीष पटेल अपनी ही सरकार को घेर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि पल्लवी पटेल को कोई और चाबी भर रहा है। उनके निशाने पर योगी सरकार के दो बड़े अफसर हैं। हालांकि 4 जनवरी को आशीष पटेल ने सीएम योगी से मुलाकात की। इससे सरकार और उनके बीच तल्खी कम हो सकती है। जीजा-साली की लड़ाई अब व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक जा पहुंची है। यह जंग नई नहीं, 11 साल पहले शुरू हुई लड़ाई का ही हिस्सा है। जिसकी वजह से सोनेलाल पटेल की बनाई पार्टी अपना दल दो हिस्सों में बंट गई थी। यह लड़ाई यादव के बाद सबसे बड़े जातिगत वोट बैंक कुर्मी के लिए है। कुर्मियों की प्रदेश में 6% आबादी है। इस बार संडे बिग स्टोरी में पढ़िए परिवार की लड़ाई की मुख्य वजह और आगे क्या होगा? ———————————— विवाद पर आशीष पटेल का इंटरव्यू पढ़िए… आशीष पटेल बोले- पल्लवी को चाबी भरी जा रही:बहन की संपत्ति लौटाएं तो विधायक बनवा देंगे; मेरे नेता मोदी, योगी सिर्फ CM अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं योगी सरकार के टेक्निकल एजुकेशन मिनिस्टर आशीष पटेल इन दिनों अपनी साली पल्लवी पटेल के निशाने पर हैं। वह इसके लिए योगी सरकार के अफसरों और STF को टारगेट कर रहे हैं। योगी का नाम लिए बिना वह यूपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। आशीष पटेल ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि पल्लवी पटेल को चाबी कहीं और से भरी जा रही है…(पढ़ें पूरी खबर)


