यूपी के नोएडा से साइबर ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार:मंडला में इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 11 लाख ट्रांसफर कराए थे

मंडला पुलिस ने इंश्योरेंस पॉलिसी की मैच्योरिटी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को नोएडा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक महिला से करीब 10 लाख 95 हजार 840 रुपए की धोखाधड़ी की थी। शिकायतकर्ता प्रमिला तेकाम ने बताया कि उन्होंने साल 2015 में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी ली थी, जिसकी सिर्फ पहली किस्त भरी गई थी। 12 दिसंबर से अनजान नंबरों से फोन कर आरोपियों ने खुद को कंपनी का मैनेजर बताया। उन्होंने पॉलिसी को दोबारा शुरू करने और मैच्योरिटी राशि दिलाने का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में करीब 11 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। नोएडा से हुई गिरफ्तारी साइबर सेल ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की लोकेशन नोएडा में ट्रेस की। महाराजपुर पुलिस ने नोएडा पुलिस के सहयोग से गौरव प्रजापति और सचिन वाल्मीकि को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि ये आरोपी बैंक खाते उपलब्ध कराने और पैसे निकालने के बदले कमीशन पर काम करते थे। 60 लाख के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के बैंक खातों में लगभग 60 लाख रुपए के संदिग्ध ट्रांजैक्शन मिले हैं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपियों ने अन्य जिलों के लोगों को भी अपना शिकार बनाया है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *