यूपी के 31 जिलों में घना कोहरा, पारा 5ºC:गाजियाबाद-ग्रेटर नोएडा में स्कूल बंद, विजिबिलिटी 80 मीटर; बारिश की संभावना

यूपी शीतलहर की चपेट में है। अभी राहत नहीं मिलने वाली है। मंगलवार सुबह से 31 जिलों में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 80 मीटर रह गई। मौसम विभाग का कहना है कि आज बूंदाबांदी हो सकती है। इससे पारा और नीचे गिरेगा। गलन भी बढ़ेगी। ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 5वीं तक के स्कूल प्रदूषण और ठंड के चलते बंद कर दिए गए हैं। गाजियाबाद का इंदिरापुरम इलाका देश में सबसे अधिक प्रदूषित रिकॉर्ड किया गया। यहां का AQI 426 पहुंच गया। अयोध्या लगातार 6वें दिन सबसे ठंडा रहा। मंगलवार को यहां का न्यूनतम पारा 5 डिग्री दर्ज किया गया। 4 तस्वीरें देखिए- अब शहरों का हाल जानिए- लखनऊ में हल्का कोहरा, AQI 321 पहुंचा लखनऊ में गलन बढ़ गई है। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शहर की हवा फिर से प्रदूषित हो गई है। AQI 321 पहुंच गया है। गाजियाबाद में सुबह का पारा 5 डिग्री गाजियाबाद में शीतलहर पड़ रही है। सुबह से कोहरा छाया हुआ है। सुबह के समय पारा 5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में अधिकतम तापमान 21 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। गोरखपुर में विजिबिलिटी 80 मीटर, पारा 6 डिग्री गोरखपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 80 मीटर रही। तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना- आने वाले दिनों में शहर के पारे में और गिरावट देखने को मिलेगी। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना
डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे चक्रवाती घेरा भी बनेगा। इसके प्रभाव से कानपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। इससे दिन का पारा और नीचे जाएगा। हवा के बराबर चलते रहने से धुंध कम है। वहीं, CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया- इस वक्त सूखी सर्द पछुवा हवा चल रही है। 24 घंटे के अंदर नमी में 33 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। NCR में हवा ग्रेप-4 लागू ​​​​​​, कक्षाएं हाइब्रिड मोड में चलेंगी
NCR में हवा जहरीली होकर फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। इसे देखते हुए दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान के चौथे चरण (ग्रेप-4) को लागू कर दिया गया है। दिल्ली, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में इसके तहत 5वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। 10वीं और 12वीं को छोड़कर स्कूल में बाकी की कक्षाएं हाइब्रिड मोड में चलेंगी। शीतलहर का स्वास्थ्य पर असर, बढ़ रही बीमारियां
डॉक्टरों के मुताबिक, शीतलहर का असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां बढ़ गई हैं, जिससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। —————————————– मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- MP-राजस्थान सहित 10 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट मौसम विभाग ने मंगलवार को MP-UP, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर सहित 10 राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में 12 जिलों में कोल्ड वेव का असर है। सोमवार को पचमढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां का टेम्परेचर 1.9ºC रहा। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *