यूपी के 36 जिलों में कोहरा, नहर में गिरी कार:48 घंटे में बारिश-ओले गिरेंगे; आगरा-इटावा में पारा 5.6°, बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ी

यूपी में नए साल से शुरू हुई कड़ाके की ठंड जारी है। 36 जिलों में कोहरा छाया है। सहारनपुर-उन्नाव समेत कई शहरों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच गई। बर्फीली पछुआ हवाएं चल रही हैं। इससे गलन और बढ़ गई है। कोहरे के चलते लखनऊ आने वाली 20 से अधिक ट्रेनें लेट पहुंचीं। मंगलवार को आगरा और इटावा सबसे सर्द जिले रहे। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 11 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। बरेली में नहर में गिरी कार, 4 जख्मी
बरेली में तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार चार युवकों को बाहर निकाला गया। हादसा बहेड़ी इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार में ड्राइवर सहित सभी चार लोग नशे में थे। अंधेरा और कोहरा होने के चलते गाड़ी संभाल नहीं पाए और नहर में गिर गए। कार सवार युवकों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। इसमें दो युवकों की हालात गंभीर है। धूप निकलेगी, लेकिन असरदार नहीं मौसम की तस्वीरें- अगले 3 दिनों तक मौसम का अनुमान अब शहरों का हाल जानिए- सहारनपुर में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर सहारनपुर में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर रिकॉर्ड की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 316 दर्ज किया गया है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक स्तर पर है। ह्यूमिडिटी 95% होने से सर्दी का प्रभाव और बढ़ गया है। गाजियाबाद में कोहरा छाया, तापमान 6.2 °C गाजियाबाद में 3 दिन की राहत के बाद आज फिर से कोहरा छाया हुआ है। सर्द हवाएं चल रही हैं। सुबह तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया, दिन में अधिकतम तापमान 17 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। आज भी दिन में हल्की धूप खिलने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में शीतलहर जारी, तापमान 7°C गोरखपुर में शीतलहर का सितम जारी है। सुबह से घना कोहरा से छाया हुआ है। सुबह का तापमान 7°C रिकॉर्ड किया गया। विजिबिलिटी 100 मीटर रिकॉर्ड की गई। पढ़ें पूरी खबर —————————— यह खबर भी पढ़िए… सेहतनामा- छोटे बच्चों को HMPV से ज्यादा खतरा क्यों?:डॉक्टर कह रहे पैनिक न हों, घर पर छोटे बच्चे हैं तो बरतें ये 10 सावधानियां चीन में तबाही मचा रहे कोरोना जैसे HMPV वायरस के भारत में 8 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 6 मामले एक साल से कम उम्र के बच्चों में यानी शिशुओं में देखने को मिले हैं। जबकि अन्य दो मामलों में बच्चों की उम्र 7 साल और 13 साल है। इस रेस्पिरेटरी डिजीज के लक्षण सामान्य सर्दी या फ्लू जैसे ही हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *