यूपी के 40 शहरों में कोहरा, पारा 5ºC पहुंचा:ताजमहल धुंध में छिपा, विजिबिलिटी 15 मीटर; महाकुंभ का ड्रोन VIDEO

यूपी में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। बुधवार सुबह से 40 शहरों में कोहरा छाया हुआ है। संभल में विजिबिलिटी 15 मीटर रिकॉर्ड की गई। आगरा में ताजमहल धुंध में छिप गया। प्रयागराज महाकुंभ का ड्रोन वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि संगम में हल्का कोहरा छाया हुआ है। ठंड के चलते साइबेरियन पक्षियों ने डेरा जमा लिया है। गुरुवार को मेरठ में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे तक ऐसा ही मौसम रहेगा। अब तस्वीरें देखिए- प्रदेश के तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई
गुरुवार को आगरा में 6.2, मुजफ्फरनगर में 6.4, झांसी में 6.5, बुलंदशहर और अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के औसत तापमान की बात करें तो दिन के तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कल से चलेंगी पछुआ हवाएं, गलन बढ़ेगी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है- पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने से बाद कल से पुरवा हवा थमेगी। उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इससे फिर से तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। कोहरा कम होगा और गलन बढ़ेगी। अब तस्वीरों में देखिए प्रयागराज महाकुंभ कैसा मौसम है- अब शहरों का हाल जानिए- अयोध्या में कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर रामनगरी अयोध्या में गलन भरी ठंड पड़ रही है। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर रिकॉर्ड की गई। बीती रात शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। लखनऊ में हल्की धुंध, तापमान 6 डिग्री लखनऊ में सुबह हल्की धुंध के साथ ओस भी दिखी। रात का तापमान 6 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सुबह 6 बजे न्यूनतम टेम्परेचर 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों से हवा की रफ्तार कम होने से गलन में भी कुछ राहत मिली है। मेरठ में हल्का कोहरा, AQI 300 मेरठ में हल्का कोहरा छाया हुआ है। सर्द हवाएं चल रही हैं। विजिबिलिटी 150 मीटर रिकॉर्ड की गई। शहर की हवा जहरीली होती जा रही है। यहां का AQI 300 के करीब पहुंच गया। गाजियाबाद का पारा 5. 8 डिग्री, AQI 336 गाजियाबाद में कोहरा छाया हुआ है। AQI 336 पहुंच गया है। गाजियाबाद का इंदिरापुरम इलाका दिल्ली के बाद सबसे अधिक प्रदूषित है, यहां AQI 386 रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय पारा 5. 8 डिग्री सेल्सियस रहा, दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। —————————— मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- हरियाणा-हिमाचल में पारा 0º के करीब:राजस्थान के 5 शहरों में तापमान 4º के नीचे, बर्फ जमी देश के उत्तरी राज्यों में तापमान में गिरावट जारी है। हरियाणा और हिमाचल के कुछ शहरों में तापमान 0 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा मैदानी इलाकों में हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 0.8 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं, हिमाचल के भुंतर में तापमान 0 डिग्री के करीब पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *