यूपी के 5 युवकों की होटल में सोते वक्त मौत:कमरे में कोयला जलाया था, सहारनपुर से काम करने कुरुक्षेत्र गए थे

यूपी के ठेकेदार समेत 5 युवकों की हरियाणा के होटल में मौत हो गई। सोमवार को काम से लौटने के बाद पांचों ने ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई और खाना खाकर सो गए। मंगलवार सुबह देर तक नहीं उठे तो होटल मैनेजर पहुंचा। उसने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। मैनेजर ने तुरंत पुलिस बुलाई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई। देखा तो पांचों बेहोश पड़े थे। सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पांचों युवक कुरुक्षेत्र जिला जेल के पास एक होटल में पेंट करने आए हुए थे। हादसे के कुछ PHOTOS… सिलसिलेवार ढंग जानिए कैसे हुआ हादसा… होटल का कराया जा रहा विस्तार, पेंट कराना था
यह होटल स्टर्लिंग कुरुक्षेत्र के ही रहने वाले आनंद बजाज का है। मैनेजर उपेंद्र नैन ने बताया कि होटल के बैक साइड में 10-12 कमरे बनाए जा रहे है। यह सभी कमरे होटल स्टाफ के लिए ही तैयार कराए जा रहे हे। अभी होटल स्टाफ को बाहर एक पूरी कोठी किराए पर लेकर दी गई है। वर्तमान में इन नए कमरों में पेंट का काम शुरू कराया गया था। इसका ठेका सहारनपुर के रहने वाले ठेकेदार नूर को दिया गया। वहीं चारों मजदूरों को लेकर आया था। ——————————–
ये खबर भी पढ़ें
20 साल छोटी बीवी ने बूढ़ा कहा तो मार डाला:वाराणसी में चेहरे पर 5 वार किए; तीन बार बॉयफ्रेंड संग भाग चुकी थी वाराणसी में शादीशुदा लक्ष्मी का मर्डर लव अफेयर में हुआ। 26 साल की लक्ष्मी 46 साल के प्रदीप मिश्रा के साथ एडजेस्ट नहीं कर पा रही थी। उसका एक लड़के से अफेयर हो गया, मगर यहीं उसकी दर्दनाक मौत का कारण बन गया। मर्डर 19 दिसंबर की रात को हुआ, लक्ष्मी की बॉडी 21 दिसंबर की सुबह मिली। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *