यूपी का मौसम बदल गया है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई। गुरुवार सुबह से 57 जिलों में शीतलहर तो 50 जिलों में घना कोहरा छाया है। मथुरा में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई। बुधवार को मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का पारा 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है- अगले 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 6 जनवरी से फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। आने वाले 48 घंटों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम की तस्वीरें कानपुर का तापमान 6.6 डिग्री गिरा
बुधवार को 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवा चली। इससे रात का तापमान गिर गया। प्रदेश का औसत तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर में दिन का तापमान 6.6 डिग्री तक गिरा, जो सबसे अधिक रहा। क्यों बढ़ी ठंड
कानपुर की CSA यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- 48 घंटे पहाड़ों से बर्फीली हवाएं चल रहीं। इससे गलन बढ़ गई है। शीतलहर चल रही है। आने वाले 72 घंटों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। अगले 2 दिनों तक कैसा रहा मौसम अब शहरों का हाल जानिए- मथुरा में घना कोहरा, तापमान 8 डिग्री मथुरा में घना कोहरा है। विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई है। सुबह का तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सर्दी से बचने को लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। लखनऊ में बादल छाए, तापमान 10 डिग्री लखनऊ में सुबह हल्की धुंध और बादल छाए रहे। ठंडी तेज हवाओं की वजह से सिहरन बढ़ गई है। लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। गुरुवार सुबह 7 बजे शहर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में पूर्वी हवाओं का असर बना रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। ठंड से बचने के लिए ये सावधानी बरतें
ठंड से बचने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। —————————————— मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 16 राज्यों में घना कोहरा, MP-UP में विजिबिलिटी 100 मीटर:कश्मीर के गुलमर्ग में पारा माइनस 11.5º जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का असर बरकरार है। नए साल के पहले दिन मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत देश के 16 राज्यों में घना कोहरा भी देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में घने कोहरे के चलते 100 मीटर से ज्यादा दूर देखना मुश्किल हो रहा था। मध्य प्रदेश के भोपाल-उज्जैन समेत कई जिलों में भी विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। पढ़ें पूरी खबर


