यूपी-छग बॉर्डर: 60 बोरी धान जब्त, 9 गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | रामचंद्रपुर उत्तरप्रदेश-छत्तीसगढ ़ सीमा पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय धान तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस छापेमारी में धान तस्करी में शामिल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से चार को जेल भेज दिया गया है। उत्तरप्रदेश से अवैध धान लाकर बलरामपुर जिले की मंडियों में खपाने की तैयारी है। गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में एक संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 सीटी 0199 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में 60 बोरी अवैध धान लदी मिली, जिसे टीम ने तुरंत जब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में सोनभद्र (यूपी) और बलरामपुर (छग) के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने विनय गुप्ता, राजदेव गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता और मनोज गुप्ता को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपी श्रवण कुमार, कृष्ण मोहन और विकास के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 व 7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। विंध्याचल गुप्ता और सत्यदेव गुप्ता, जो आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे, उन पर भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड ओवर किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *