यूपी ने आगरा की दीप्ति को 3.2 करोड़ में खरीदा:WPL इतिहास में पहली बार RTM का इस्तेमाल; भाई बोले- वर्ल्ड कप के बाद कीमत बढ़ गई

वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मेगा ऑक्शन नई दिल्ली में चल रहा है। आगरा की दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ रुपए में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा है। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की प्राइस बेस 50 लाख थी। दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआती ऑफर भी दे दिया। बोली 3.2 करोड़ तक पहुंची। तब लगा कि दीप्ति शर्मा अब द‍िल्ली कैप‍िटल्स का हिस्सा बनेंगी, लेकिन तभी यूपी वार‍ियर्स ने RTM कार्ड (राइट टू मैच) का इस्तेमाल कर उन्हें वापस अपनी टीम में ले लिया। दीप्ति शर्मा मार्की सेट की सबसे महंगी खिलाड़ी और WPL इतिहास की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं। दीप्ति शर्मा वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 की ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रही थीं। भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाली दीप्ति ने 22 विकेट लिए थे। 215 रन बनाए थे। इसके बाद यूपी सरकार ने दीप्ति शर्मा को 1.5 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा की। दीप्ति एक ऑल-राउंडर हैं जो उल्टे हाथ से बल्लेबाजी करती हैं और राइट-आर्म ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करती हैं। स्मृति मंधाना सबसे महंगी WPL प्लेयर
ऑक्शन के दौरान लग रहा था कि दीप्ति शर्मा क्रिकेटर स्मृति मंधाना के सबसे महंगे WPL प्लेयर होने का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। ​​​​​​WPL 2023 ऑक्शन में स्मृति मंधाना पर जमकर बोली लगी थी। उन्हें 2023 के WPL ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ में खरीदा था। रॉयल चैलेंजर्स ने उन्हें सबसे महंगी खिलाड़ी बना दिया था। मंधाना ने RCB को एक टाइटल भी जिताया है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर हैं, उन्हें 2023 के ऑक्शन में ही 3.2 करोड़ में गुजरात जाएंट्स ने खरीदा था। क्या है RTM?
पहली बार WPL टीमों को RTM (राइट टू मैच) कार्ड का इस्तेमाल करने की अनुमति मिली है। इसके जरिए कोई भी टीम अपनी ही पुरानी खिलाड़ी को, जिसे रिलीज किया गया था उस खिलाड़ी को RTM के जरिए नीलामी में दोबारा खरीद सकती हैं, जो 2025 में उनकी टीम का हिस्सा थी। भाई बोले- दीप्ति बेस्ट खिलाड़ी
आगरा में अवधपुरी स्थित दीप्ति शर्मा के घर पर सभी की निगाहें ऑक्शन पर टिकी रहीं। जब से ऑक्शन शुरू हुआ, परिवारीजन टीवी के सामने बैठ गए थे। भाई सुमित शर्मा ने कहा- दीप्ति 3 साल से यूपी वॉरियर्स के साथ खेल रही हैं। इस साल मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर रही हैं तो हम बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं है। वह हमेशा से ही बेस्ट खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड कप के बाद उनकी वैल्यू और बढ़ गई है। दीप्ति जिद करके जाती थी स्टेडियम
दीप्ति के बड़े भाई सुमित शर्मा क्रिकेट खेला करते थे और हर दिन स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस के लिए जाते थे। उन्हें देखकर दीप्ति का भी क्रिकेट में इंटरेस्ट डेवलप हुआ। शुरुआत में घर पर ही भाई से ट्रेनिंग लेने लगीं। उसके बाद जब भाई स्टेडियम जाता तो जिद करके वो भी स्टेडियम जाने लगी। हालांकि स्टेडियम में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में वो किनारे बैठकर घंटों नेट-प्रैक्टिस देखती रहतीं। जब बॉल सीधे स्टंप पर जा लगी
एक दिन दीप्ति अपने भाई के साथ आगरा की एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी गई। वहां वो किनारे पर बैठी बाकी खिलाड़ियों को नेट प्रैक्टिस करते हुए देख रही थी। इसी बीच किसी ने शॉट लगाया और बॉल दीप्ति के पास जा गिरी। दीप्ति ने बॉल फेंकी तो 50 मीटर दूर सीधे स्टंप पर जा लगी और गिल्ली उड़ा दी। दूर खड़ी सिलेक्टर हेमलता काला यह पूरा दृश्य देख रहीं थीं। काला समझ गईं कि लड़की को इंडियन टीम के लिए खेलना चाहिए और उन्होंने दीप्ति का नाम रिकमेंड किया। हेमलता काला भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। अब जानिए किसने कितने प्लेयर्स रिटेन किए अब ऑक्शन का LIVE देखिए WPL का पहला मेगा ऑक्शन, दीप्ति शर्मा को यूपी ने 3.2 करोड़ में खरीदा, मुंबई ने अमीलिया केर को दिए 3 करोड़ रुपए ऑस्ट्रेलिया की ओपनर फीबी लिचफील्ड को यूपी वॉरियर्स ने 1.20 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी। पहले RCB ने लिचफील्ड पर बोली लगाई, लेकिन बाद में पीछे हट गई। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *