यूपी-बिहार में बारिश-बिजली से 73 की मौत:राजस्थान में पारा 44.3°C पहुंचा, MP के 30 जिलों में लू की चेतावनी; हिमाचल के चमोली में बादल फटा

देश में मौसम की दोहरी मार जारी है। एक तरफ तेज गर्मी और दूसरी तरफ आंधी-तूफान और बारिश का कहर है। यूपी-बिहार में 10 अप्रैल को आंधी-तूफान के कारण 73 लोगों की मौत हो गई। इसमें 59 मौतें बिहार में और 14 मौतें यूपी में हुईं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, असम, मेघालय में 40-50KMPH की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट है। तेज बारिश की भी संभावना रहेगी। हिमाचल प्रदेश के चमोली में गुरुवार का बादल फटा था। इसके अलावा देश में तेज गर्मी भी जारी है। ज्यादातर राज्यों में दिन का पारा 35°C के पार रहा। राजस्थान के बाड़मेर में सबसे ज्यादा 44.3°C रहा। आज भी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में पारा 35°C पार रहेगा। राजस्थान-गुजरात में 40-43°C तक जा सकता है। दिल्ली में भी पारा 40°C के करीब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर, गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ, पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब, पूरे दिल्ली-एनसीआर में लू चलेगी। एमपी के 30 जिलों में लू का अलर्ट है। दक्षिणी राज्यों में लू का ऑरेंज अलर्ट है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल… 12 अप्रैल 13 अप्रैल राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम में बदलाव आया। राजस्थान में तेज धूलभरी आंधी और बारिश से तापमान में कमी आई है। राजस्थान के 15 शहरों में पारा 42 डिग्री से ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा बाड़मेर में 44.3 डिग्री रहा है।गुजरात के 4 शहरों में पारा 42 डिग्री के पार रहा। अहमदाबाद में 43.3, अमरेली में 42.8, गांधीनगर में 43.2 और राजकोट में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।दिल्ली: गुरुवार शाम को दिल्ली समेत एनसीआर में धूल भरी आंधी चली। रोहिणी में हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। बूंदाबांदी के बाद मौसम खुशगवार हुआ। अप्रैल में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ज्यादा रहने की आशंका मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ज्यादा रह सकता है। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, और उत्तर भारत में लू के दिन 10-11 तक जा सकते हैं, जो सामान्य से दोगुने हैं। जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों जैसे जम्मू में तापमान 35-38°C तक जा सकता है। जो अप्रैल के लिए सामान्य से ज्यादा है। पहाड़ी क्षेत्रों (श्रीनगर, गुलमर्ग) में 20-25°C के आसपास रहेगा। यहां 10-15 अप्रैल के बीच हल्की लू की स्थिति रह सकती है। हिमाचल प्रदेश के शिमला मनाली जैसे ऊंचे इलाकों में पारा 20-28°C रहेगा, लेकिन मैदानी हिस्सों (ऊना, बिलासपुर) में 35-40°C तक चढ़ सकता है। अप्रैल की शुरुआत से ही यहां तापमान सामान्य से 2-3°C ऊपर चल रहा है। 11 अप्रैल तक यहां लू का येलो अलर्ट है। उत्तराखंड के देहरादून-हरिद्वार जैसे निचले इलाकों में 35-39°C तक गर्मी होगी। नैनीताल, मसूरी जैसे पहाड़ी इलाकों में 25-30°C तक रहेगा, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। इन जिलों में 12 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रहेगी। अब राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश:- उत्तर प्रदेश:- राजस्थान:- बिहार:- हरियाणा:-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *