यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025:आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू होगी

भास्कर न्यूज। लुधियाना। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू होगी। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेज पहले से तैयार रखें, जिससे आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। यूनिवर्सिटी ने अभी केवल आवेदन प्रक्रिया की तिथियों की घोषणा की है, जबकि परीक्षा तिथि और अन्य जानकारी जल्द ही अपडेट किए जाने की संभावना है। ऐसे में, उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन : आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से अभी केवल आवेदन की तिथियों की घोषणा की गई है। परीक्षा तिथि और अन्य संबंधित जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें, ताकि किसी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रह जाएं। पिछले साल, यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2024 को शुरू की गई थी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 3 मार्च 2024 निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल 2024 कर दिया गया था। इस साल आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 से शुरू होकर 15 मार्च 2025 तक चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *