यूपी में कल से 5 दिन बारिश, फिर ठंड बढ़ेगी:कोहरे से लखनऊ में 8 फ्लाइट्स लेट, पहाड़ों पर बर्फबारी से पलटेगा मौसम

यूपी में कल से 5 दिन बारिश हो सकती है। आंधी भी चल सकती है। इसके बाद ठंड एक बार फिर अपना असर दिखाएगी। फिलहाल 2 दिनों से लोगों को कोहरे और ठंड से कुछ राहत मिली हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर अगले 3 दिन बर्फबारी और बारिश की वजह से प्रदेश में तापमान फिर से लुढ़कने लगेगा। यह दौर 5 से 6 दिन तक जारी रह सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभों के असर से पहले पश्चिमी यूपी में बारिश की शुरुआत होगी। यह आगे चलकर पूर्वी यूपी को भी अपने जद ले लेगी। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हवा की दिशा भी बदलेगी। फिर चल रही पूर्वी हवाओं ने ठंड से राहत दी है। फिर पश्चिमी हवाएं नमी बढ़ाएंगी, जिससे बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। आज आगरा, मथुरा समेत समेत 15 जिलों में कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ ही धूप ने लोगों को राहत दी। उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से लखनऊ आने-जाने वाली 8 फ्लाइट्स लेट रहीं। ऐसे ही गोरखपुर, प्रयागराज समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 20 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चलीं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो मुजफ्फरनगर सबसे ठंड रहा, यहां रात का पारा 5.9°C रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बरेली 7.4°C, कानपुर और अयोध्या 8-8°C और मेरठ 8.2°C रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- आगामी दिनों में बारिश के साथ तापमान में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत बनी रहेगी। बारिश के बाद ठंड फिर लौटेगी। किसानों और आम जनता को आने वाले दिनों में सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम की तस्वीरें देखिए- अब शहरों का हाल जानिए क्यों पलटा मौसम, जानिए
उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में भी साफ दिख रहा है। इसी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। हवा की दिशा में बदलाव आया है। पहले जहां पूर्वा हवाएं चल रही थीं, अब उनकी जगह पछुआ हवाएं ले रही हैं। इससे वातावरण में नमी बढ़ी है और कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बन रही है। बारिश गेहूं-मसूर के लिए फायदेमंद
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बारिश गेहूं, मसूर और चना की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन सरसों और आलू को नुकसान हो सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर फसलों में दवा का छिड़काव करें, ताकि नुकसान से बचा जा सके। 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम ———————– ये खबर भी पढ़िए अपर्णा का तलाक हुआ तो BJP कितना साथ देगी:मुलायम परिवार की बहू होना ही खासियत, राजनीतिक भविष्य दांव पर भाजपा नेता अपर्णा यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की शादी टूटने की कगार पर है। प्रतीक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपर्णा से तलाक लेने की बात कही। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में कई सवाल घूमने लगे हैं। अगर अपर्णा का रिश्ता टूटता है, तो भाजपा का क्या रुख होगा? पार्टी उनका कितना साथ देगी? क्या उनका राजनीतिक भविष्य दांव पर लग गया है? पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *