यूपी में किसानों का प्रदर्शन…आगरा एक्सप्रेस-वे पर लगाया टेंट:नोएडा जाने से रोका तो मेरठ में झड़प, टोल पर ही धरने पर बैठे

पश्चिमी यूपी में मुआवजे की मांग को लेकर किसान सड़क पर उतर गए हैं। मेरठ से नोएडा महापंचायत में जा रहे किसानों को पुलिस ने रोक लिया। आक्रोशित किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। इसके बाद टोल प्लाजा पर ही किसान धरने पर बैठ गए। इधर, आगरा में दो दिन से प्रदर्शन कर रहे किसान सोमवार को आगरा और यमुना एक्सप्रेस-वे को कनेक्ट करने वाले इनर रिंग रोड पर टेंट लगाकर बैठ गए। महिलाएं उग्र हैं। वार्ता करने पहुंचे अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर DM दोपहर नहीं पहुंचे तो एक्सप्रेस वे को पूरी तरह से जाम कर देंगे। नोएडा महापंचायत की 2 तस्वीरें देखिए… किसानों की जमीन सस्ते दामों पर लुट जाएगी- राकेश टिकैत
राकेश टिकैत ने महासभा में पहुंचे किसानों को संबोधित किया। कहा- देश में सब चीजों के रेट बढ़े हैं। जमीन के सर्किल रेट क्यों नहीं बढ़े। क्या किसानों की जमीन सस्ते दामों पर लुट जाएगी, ये मुद्दा है। ये आंदोलन पूरे देश में चलेगा। अलग-अलग जगह के अलग-अलग मुद्दे हैं। यहां का मुद्दा भूमि अधिग्रहण का है। दूसरी जगह एमएसपी गारंटी का है। कहीं छात्रों पर लाठी चार्ज हो रहा है। हर जगह कमेटी बनी हुई है। यहां गौतमबुद्ध नगर में सरकार और प्राधिकरण बैठकर बातचीत करे। मेरठ से नोएडा जा रहे किसान टोल पर बैठे
मेरठ से नोएडा महापंचायत में जा रहे किसानों को पुलिस ने काशी टोल प्लाजा पर रोका लिया। किसानों की पुलिस से झड़प हो गई। किसान टोल पर ही बैठ गए। कहा- रुकेंगे नहीं, आज डटे रहेंगे। इस दौरान जय जवान, जय किसान के नारे लगाए। गौरव टिकैत बोले- अब किसानों के रण का आगाज यहीं से करेंगे
मेरठ में काशी टोल प्लाजा पर किसान नेता गौरव टिकैत भी पहुंचे। सीओ दौराला व अन्य अफसरों ने किसानों से टोल से उठने को कहा, लेकिन किसान नहीं माने। गौरव टिकैत ने कहा- मेरठ की धरती क्रांतिधरा है, यहां से अंग्रेजों को हमारे सेनानियों ने खदेड़ा था। अब किसानों के रण का आगाज भी यहीं से करेंगे। उन्होंने कहा कि हम शांति पूर्वक नोएडा जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने हमें यहां क्यों रोक दिया। उन्होंने कहा- अगर गन्ने के मूल्य की बात हो रही है तो क्या किसान अपना हक पाने के लिए आवाज नहीं उठा सकता, उसे इस तरह रोका जाएगा। उन्होंने कहा- नोएडा महापंचायत में किसान हितों के लिए जो तय होगा वो तो होगा ही, लेकिन अब किसान के हकों की आवाज उठाने का रण यही काशी टोल प्लाजा बनेगा। नोएडा में आसपास के जिलों से पहुंच रहे किसान
संयुक्त किसान मोर्चे की ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट किसानों की महापंचायत हो रही है। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंच चुके हैं। काफी संख्या में महिला और पुरुष किसान पहुंच चुके हैं। भारतीय किसान यूनियन पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा- पंचायत में तीनों प्राधिकरण के किसानों को 64.7% मुआवजा और 10% प्लॉट और 2013 भूमि बिल अधिग्रहण पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। शासन-प्रशासन से किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का निवारण करने के लिए एक मंच तैयार करने की बात होगी। इस पंचायत में सर्व सम्मति से आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किसानों ने लगाया टेंट आगरा में दो दिन से किसान अधिग्रहण की गई जमीन को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। करीब 13 गांवों के किसान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस के इनर रोड पर 24 घंटे से धरने पर बैठे थे। सुनवाई नहीं होने पर किसानों आक्रोशित किसानों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया है। पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो किसान सड़क पर लेट गए। ————————- ये भी पढ़ें… किसानों का पंजाब बंद:दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम; जालंधर में पुलिस से नोकझोंक, लाडोवाल टोल प्लाजा पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में आज किसानों का पंजाब बंद है। किसानों ने पंजाब के सभी नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक बंद कर रखे हैं। किसान सुबह 7 बजे से 140 जगहों पर हाईवे और रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं। इससे अमृतसर-जालंधर-पानीपत-दिल्ली और अमृतसर-जम्मू पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद है। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *