यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह 51 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कानपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई। शनिवार को कोहरे के चलते वाराणसी में 6 और आगरा में 8 ट्रेनें लेट आईं। वाराणसी-लखनऊ के बीच दो फ्लाइटें निरस्त कर दी गईं। कोहरे के चलते अलग-अलग जिलों में 7 हादसे हुए। इसमें 14 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। हादसों में 8 की मौत हो गई। 2 विदेशी समेत 34 लोग घायल हो गए। पहला हादसा- फतेहपुर में हुआ। दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ जा रही टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई गई। हादसे में बस चालक का पैर कटकर अलग हो गया। दो विदेशी नागरिक समेत 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा कानपुर- प्रयागराज मार्ग में मौहार ओवरब्रिज पर हुआ। दूसरा हादसा- अमेठी में 5 गाड़ियां आपस में टकरा गई। खड़े ट्रेलर में पहले डीसीएम टकराई, फिर पीछे से 3 और वाहन टकरा गए। हादसे मे डीसीएम चालक की मौत हो गई, 3 लोग घायल हो गए। हादसा बीएचईएल के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुआ। तीसरा हादसा- आगरा में सवारियों से भरी बस पिकअप में घुस गई। हादसे में 2 की मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेकाबू ट्रक पलटा, केबिन काटकर ड्राइवर को निकाला
चौथा हादसा- लखनऊ में ट्रक बेकाबू होकर हाईवे से सई नदी में पलट गया। हादसे में चालक केबिन के अंदर फंस गया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिसकर्मी पहुंचे, लेकिन ड्राइवर को निकाल नहीं पाए। इसके बाद SDRF और फायर ब्रिगेड को बुलाया। SDRF ने केबिन काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला। उसे सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह 3 बजे बंथरा थाना क्षेत्र में हुआ। जहां ट्रक गिरा था, वहां पानी नहीं था। पेड़ कार से टकराई, 3 दोस्तों की मौत
5वां हादसा- महराजगंज में कोहरे के चलते कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवक रिश्तेदारी से लौट रहे थे। रात करीब 11 बहुआर मार्ग पर हादसा हो गया। वॉल्वो बस पलटी, कई घायल
छठा हादसा- लखनऊ के पारा इलाके में वॉल्वो बस पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बस दिल्ली से लखनऊ आ रही थी। हादसा जीरो पॉइंट पर हुआ। दो ट्रक आमने-सामने टकराए, दो जिंदा जले
7वां हादसा- बांदा में कोहरे चलते दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर के बाद ट्रकों में आग लग गई। दोनों के ड्राइवर जिंदा चल गए। राहगीरों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को बुझाया। हादसा बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर के पास के पास हुआ। अब बात मौसम की.. 48 घंटे में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। 48 घंटे बाद बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के 17 जिलों में बारिश हो सकती है। तेज हवाओं के साथ ओले भी गिर सकते हैं। बुलंदशहर सबसे ठंडा, पारा 5°C
शनिवार को दोपहर बाद लखनऊ समेत कई जिलों में धूप जरूर निकली, लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते ठंड बरकरार रही। बुलंदशहर सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5°C रिकॉर्ड किया गया। सबसे गर्म बहराइच रहा। यहां अधिकतम तापमान 26.4°C दर्ज किया गया। मौसम की 3 तस्वीरें देखिए- प्रदेश में 3 दिनों तक मौसम का अनुमान 21 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा- अगले दो दिन धूप खिलेगी, रातें सर्द होंगी। सुबह-शाम मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। 21 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मौसम फिर से करवट लेगा। पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक बादल छाए रहेंगे कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गलन भरी हवाओं के बीच बूंदाबांदी से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट देखी जाएगी। अब शहरों का हाल जानिए- लखनऊ में कोहरा छाया, सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी लखनऊ में सुबह घने कोहरे ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया। ठंडी हवाओं और अधिक नमी के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.4°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4°C अधिक था। न्यूनतम तापमान 10.3°C रहा, जो सामान्य से 2.5°C ज्यादा है। शनिवार को घने कोहरे के बाद तेज धूप खिली। ठंडी हवाओं के बीच हल्की गर्माहट ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे गलन कम महसूस हुई। पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में धुंध, तापमान 9.5 डिग्री वाराणसी में सुबह से धुंध छाई हुई है। विजिबिलिटी 700 मीटर दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ठंड की वजह से सुबह लोग गर्म कपड़े पहन कर बाहर निकल रहे हैं। वाराणसी का आज AQI 74 दर्ज किया गया है। आगरा में मौसम साफ, तापमान 7 डिग्री आगरा में मौसम साफ है। सुबह से ही धूप निकली है। इससे गलत से राहत है। सुबह का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंच सकता है। सहारनपुर में कोहरा छाया, AQI 280 सहारनपुर में घना कोहरा छाया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 280 तक पहुंच गया है, जो खतरनाक स्तर पर है। हवा की गति 3 मीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि विजिबिलिटी केवल 500 मीटर रह गई है। नमी का स्तर 96% तक पहुंचने के कारण ठंडक और अधिक बढ़ गई है। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर ये ट्रेनें लेट आईं 48 घंटे बाद इन 17 जिलों में बारिश का अलर्ट…. आखिरी में मौसम से जुड़ी ये 3 तस्वीरें भी देखिए- ——————— यह खबर भी पढ़िए… सेहतनामा- कुछ लोगों को क्यों लगती है ज्यादा ठंड:थायरॉइड और एनीमिया हो सकता है कारण, डॉक्टर से जानें जरूरी सवालों के जवाब आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को बहुत ज्यादा ठंड लगती है। वे हर समय ठंड की शिकायत करते रहते हैं। इन्हें दूसरों की अपेक्षा बहुत ज्यादा ठंड लगती है। मौसम सामान्य होने पर या हल्की ठंड में भी ये लोग ऊनी कपड़े पहनकर, टोपी लगाकर घूमते रहते हैं। अगर ऐसा हो रहा है तो यह किसी हेल्थ कंडीशन का संकेत हो सकता है। इसकी वजह थायरॉइड या ब्लड फ्लो की कोई प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसा ब्रेन फंक्शनिंग में गड़बड़ी के कारण भी हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…


