यूपी में टीचर्स-शिक्षामित्र का कैशलेस इलाज होगा:मेरठ में बांग्लादेशी हिंदू बसाए जाएंगे, 12 फरवरी को आएगा बजट

योगी कैबिनेट की आज बैठक हुई, जिसमें 29 प्रस्ताव पास किए गए। सबसे बड़ा फैसला यूपी में माध्यमिक और प्राइमरी स्कूलों के टीचर्स और कर्मचारियों को लेकर हुआ। ये अब 5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज करा पाएंगे। माध्यमिक, बेसिक के साथ ही एडेड और सेल्फ फाइनेंस के कर्मचारियों को भी यह सुविधा मिलेगी। इससे करीब 12 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। इसके अलावा, मेरठ के मवाना गोसाईं में 107 बांग्लादेशी विस्थापित हिंदू परिवार को बसाया जाएगा। शिक्षामंत्री संदीप सिंह ने बताया- बेसिक के 4 लाख 34 हजार 226 टीचर, एडेड के 13 हजार 380 टीचर, सेल्फ फाइनेंस के 4 लाख 72 हजार 735 टीचर, 1 लाख 42 हजार 928 शिक्षामित्र, 24 हजार 417 अनुदेशक, 7 हजार 479 कस्तूरबा गांधी के वार्डन, 97 लाख 344 रसोइया, 2,581 विशेष शिक्षक को फायदा मिलेगा। दरअसल, योगी सरकार का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होगा। 12 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले आज बैबिनेट की बैठक में बड़े प्रस्ताव पास किए गए। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बताया- 2 लाख 97 हजार 589 माध्यमिक टीचर्स को भी कैशलेस का फायदा मिलेगा। इस योजना पर सरकार का करीब 420 करोड़ रुपए खर्च आएगा। योगी सरकार ने सीएम फेलोशिप वालों को सरकारी नौकरी में अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट देने को मंजूरी दी। एक साल फेलोशिप वालों को लिखित परीक्षा में 1.5 अंक, दो साल वालों को 3 अंक और 3 साल वालों को 4.5 बोनस अंक दिए जाएंगे।
अब कुछ बड़े प्रस्तावों को जानिए… अब आधार कार्ड से रुकेगी फर्जी रजिस्ट्री संपत्ति पंजीकरण में छद्म व्यक्तियों (फर्जी) द्वारा की जाने वाली रजिस्ट्री को रोकने हेतु आधार प्रमाणीकरण लागू किया जाएगा। इसके अंतर्गत आधार संख्या धारकों की पहचान e-KYC के जरिए इलेक्ट्रॉनिक रूप में स्थापित करने और इलेक्ट्रॉनिक/आधार ई-हस्ताक्षर को ई-निष्पादन की परिभाषा में सम्मिलित किया गया। यह व्यवस्था 1 फरवरी से लागू की जाएगी। इससे पक्षकारों और गवाहों की पहचान का सत्यापन होगा। जानिए इसके क्या फायदे हैं… कैबिनेट बैठक में ये फैसले भी लिए गए ————————— यह खबर भी पढ़िए:- बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का कनपटी पर बंदूक रखने का इशारा, पहले विक्ट्री साइन दिखाई, फिर जान को खतरा जताया
अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के विरोध में इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को पुलिस उनके आवास से लेकर गई। गेट पर मजिस्ट्रेट के 400 समर्थक जुट गए। जैसे ही तीन गाड़ियां बाहर निकलीं, समर्थक गाड़ियों के सामने लेट गए। वे नारेबाजी करने लगे और कुछ लोग कारों पर चढ़ गए। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। एक इंस्पेक्टर के ऊपर अलंकार का समर्थक गिर पड़ा। दोनों सड़क पर औंधे मुंह गिर गए। इंस्पेक्टर ने वर्दी पर हाथ डालने और स्टार नोचने का आरोप लगाया। हाथापाई की नौबत आ गई। लोगों ने बीच-बचाव कराया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *