यूपी में नैनीताल से ज्यादा ठंड, मेरठ का पारा 4.6°C:भीषण कोहरे से 3 जिलों में 20 घायल; कल 38 जिलों में नहीं होंगे सूरज के दर्शन

यूपी में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। गुरुवार को प्रयागराज, अयोध्या समेत 50 से ज्यादा जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। सुबह-सुबह कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य से 10 मीटर के बीच रही। लखनऊ में बारिश जैसा कोहरा पड़ा। जरूरी काम से घर से बाहर निकले लोगों के कपड़े भीग गए। कोहरे की वजह से लखनऊ, प्रयागराज समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें 2 से 10 घंटे की देरी चल रही हैं। अयोध्या-काशी समेत कई एयरपोर्ट पर 10 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल करनी पड़ीं। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर के लिए प्रदेश के बड़े हिस्से के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज से लेकर मुरादाबाद-आगरा तक अगले कुछ घंटे भारी रहने वाले हैं। 38 जिलों में मौसम विभाग ने भारी कोहरे की चेतावनी दी है। सुबह और रात के वक्त विजिबिलिटी न के बराबर रहेगी। कोल्ड वेव चलेंगी। दिन में सूरज के दर्शन मुश्किल हैं। गुरुवार सुबह उन्नाव, हरदोई और सीतापुर में अलग-अलग सड़क हादसों में 20 लोग घायल हो गए। इनमें 7 की हालत गंभीर बताई गई। वहीं, आगरा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर राजा मंडी स्टेशन के पास ठंड की वजह से ट्रैक में क्रैक आ गया। इससे ट्रेनें रुक गईं। आज कहां हादसे हुए, पॉइंट वार पढ़िए— बुधवार की बात करें तो प्रदेश में मेरठ सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि नैनीताल का तापमान 5 डिग्री रहा। इसके अलावा इटावा में पारा 4.8°C, बाराबंकी में 6.2°C, कानपुर नगर में 6.4°C और हरदोई में 7°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम विभाग का अनुमान है कि क्रिसमस के साथ नए साल पर भी मौसम बिगड़ा रहेगा। भीषण कोहरा पड़ेगा, सर्द हवाएं चलेंगी और बादल भी छाए रहेंगे। मौसम की तस्वीरें देखिए- 96 घंटे में ठंड से 4 लोगों की मौत
इससे पहले क्रिसमस की सुबह अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कोहरे की वजह से सड़कों पर कुछ भी देखना मुश्किल हो गया। सर्द हवाओं से पहाड़ों जैसा महसूस हुआ। 96 घंटे में ठंड से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कानपुर चिड़ियाघर में शेर, बाघ और तेंदुए को ठंड से बचाने के लिए हीटर, ब्लोअर और बल्ब लगाए गए हैं। खाने में मांस बढ़ाया गया है। भालू को दोगुना शहद पिलाया जा रहा है। उसे शकरकंद और अंडा खिलाया जा रहा है। गाजीपुर में बकरियों को स्वेटर पहनाया गया है। कल कैसा रहेगा मौसम? आपके शहर में मौसम कैसा है, आने वाले दिनों कैसे हालात रहेंगे, जानने के लिए स्क्रोल करिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *