यूपी में पारा 2.6°C, 8वीं तक के स्कूल बंद:40 जिलों में कोहरा, 50 फ्लाइट्स लेट; हार्ट के मरीज 50% बढ़े

यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। पारा 3°C से नीचे पहुंच गया है। मंगलवार सुबह कानपुर, बाराबंकी, गोंडा, बहराइच समेत 40 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई। राजधानी लखनऊ भी देर रात से ही घने कोहरे की चपेट में है। कई जिलों में सड़कों पर सन्नाटा रहा। कुछ जगह पर ओस की बूंदें रिमझिम बारिश की तरह महसूस हुईं। सुबह लोग घरों के बाहर अलाव जलाकर बैठे नजर आए। काम से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। कड़ाके की ठंड से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स ​​​​​​मौसम की तस्वीरें- अगले 3 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान आलू और सरसों की फसलों पर खतरा
ठंड और कोहरे के असर से आलू और सरसों की फसलों पर खतरा मंडराने लगा है। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह तापमान गिरता रहा तो पैदावार कम हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने और फसलों की निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है। कहा- बदलते तापमान और कोहरे से फसलों में कीट और रोग बढ़ सकते हैं, इसलिए जिंक और क्लोरपाइरीफास जैसी दवाओं का छिड़काव करें। आपके शहर में आज मौसम कैसा है, अगले एक हफ्ते मौसम कैसा रहेगा? जानने के लिए स्क्रोल करिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *