यूपी में ठंड बढ़ने लगी है। 5 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। इटावा सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। मेरठ में पारा 7.5 डिग्री तक लुढ़क गया। कानपुर का पारा 8.5 और गाजियाबाद का 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। AQI 351 रहा। देश में नोएडा (AQI 406) और दिल्ली के बाद गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक जहरीली रही। इसके अलावा मिर्जापुर, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज आगरा, अमेठी समेत 10 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। मिर्जापुर में NH-19 पर कोहरे के कारण स्विफ्ट कार खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में पिता-बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह 7.30 बजे कछवा थाना क्षेत्र में कटका गोदाम के पास हुआ। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इस बीच कोहरे के कारण लखनऊ में हैदराबाद-लखनऊ इंडिगो 6ई-608 फ्लाइट रद्द कर दी गई। इसके साथ ही 12 अन्य उड़ानों में 1 से 3 घंटे की देरी हुई। राजधानी में सुबह-सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी भी कम रही। हालांकि, समय ढलने के साथ मौसम साफ होता गया। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया- शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होगा, जिससे हवाओं की दिशा बदलेगी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 3 तस्वीरें देखिए… लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, तापमान में आएगा उछल
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान के ऊपर एक सिस्टम बन रहा है। इससे पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती सिस्टम तैयार हो गया है। इन दोनों सिस्टम का मिलाजुला असर उत्तर प्रदेश पर साफ रूप से दिखाई देने लगा है। तापमान कितना पहुंचा, जानिए ———————– जरूरत की खबर भी पढ़िए- ठंड से बढ़ती 10 बीमारियों की रिस्क: सर्दियों में सेहत का रखें ख्याल, डॉक्टर से जानें बचाव की 15 जरूरी टिप्स सर्दियों का मौसम खाने-पीने और आराम करने के लिए एक अच्छा माहौल देता है, लेकिन यह अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। इस दौरान सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और सांस संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं। हवा में नमी कम होने से स्किन रूखी होने लगती है और बच्चों-बुजुर्गों में वायरल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा बढ़ता प्रदूषण और स्मॉग रेस्पिरेटरी बीमारियों को और गंभीर बना देते हैं। जानिए- सर्दियों में किन बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है? इससे बचने के क्या उपाय हैं? क्लिक कर पढ़ें…


