यूपी में फिर बारिश का अलर्ट, पारा 6°C:पहाड़ों की बर्फबारी ने गलन बढ़ाई, जानिए तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते गलन और बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27-28 और 29 जनवरी को फिर से बारिश हो सकती है, जिससे तापमान 2 से 3 डिग्री तक और गिर सकता है। प्रदेश में आजमगढ़ सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। सबसे कम दृश्यता 50 मीटर कुशीनगर में रिकॉर्ड की गई। लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में भी साफ दिख रहा है। इसी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। उन्होंने कहा- हवा की दिशा में बदलाव आया है। पहले जहां पूर्वी हवाएं चल रही थीं, अब उनकी जगह पछुआ हवाएं ले रही हैं। इससे वातावरण में नमी बढ़ी है और कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बन रही है। 3 तस्वीरें देखिए- कृषि विशेषज्ञों का कहना है- बेमौसम बारिश गेहूं, मसूर और चना की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन सरसों और आलू को नुकसान हो रहा है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर फसलों में दवा का छिड़काव करें। अब शहरों का हाल जानिए- कानपुर-झांसी मंडल में दिन का तापमान गिरा अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम —————————– ये खबर भी पढ़िए- जंगल ले गए…जेब में चाकू रखा फिर पकड़ लिया : अलीगढ़ पुलिस ने की फर्जी गिरफ्तारी की शूटिंग, दरोगा ने सेल्फी ली अलीगढ़ में पुलिस ने गुड वर्क दिखाने के लिए फर्जी गिरफ्तारी की शूटिंग की। पहले दो युवकों को उनके घर से उठाकर जंगल में ले गए। पुलिसवालों ने दोनों की जेब में चाकू और मोबाइल रखा। इसके बाद कैमरा और उनकी पोजिशन सेट की गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *