यूपी में भीषण ठंड, हीटर के सामने बैठा अजगर:बारिश के आसार, प्रयागराज में कार पलटी, कन्नौज में टक्कर से आग लगी

यूपी में साल के आखिरी दिन कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नए साल पर कल भी बारिश और भयंकर ठंड का अलर्ट है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के 17 जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि काशी-प्रयागराज समेत पूर्वी यूपी में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इससे गलन और बढ़ेगी। इस बीच आज सुबह से कानपुर, गोरखपुर, समेत 37 जिले कोहरे की चपेट में हैं। कई जगह विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई। इससे सड़कों पर कुछ देख पाना भी मुश्किल हो गया। प्रयागराज में कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जबकि कन्नौज में आगे चल रही बस में टकराने के बाद कार में आग लग गई। वहीं, बारांबकी में अर्टिगा कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। हादसे में गोंडा के एक युवक की मौत हो गई। जबकि 5 घायल हैं। ये सभी गोंडा के मनकापुर से राजस्थान में खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे। मंगलवार की बात करें तो 25 से ज्यादा शहरों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। कानपुर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 4.6°C रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बाराबंकी (4.8°C) दूसरे, शाहजहांपुर (5.9°C) तीसरे, चुर्क (6°C) चौथे और हरदोई (6.5°C) पांचवें नंबर पर रहे। कोहरे के चलते लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें 10 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। तेजस-शताब्दी जैसी VIP ट्रेनें का भी बुरा हाल है। वाराणसी समेत तमाम एयरपोर्ट्स पर 10 से अधिक फ्लाइटें भी कैंसिल कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक भयंकर ठंड का अलर्ट जारी किया है। लोगों को बेवजह यात्रा से बचने की सलाह दी है। यूपी सरकार भी अलर्ट मोड में है। स्कूल-कॉलेजों में 1 जनवरी तक छुट्‌टी कर दी गई है। अफसरों को तत्काल फील्ड में उतरने के निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, जिसके कारण प्रदेश में सर्दी में कमी के आसार नहीं हैं। अगले तीन दिनों में रात के साथ ही दिन में भी ठंड और बढ़ेगी। मौसम की तस्वीरें- आपके शहर में मौसम कैसा है, नए साल में मौसम कैसा रहेगा? जानने के लिए स्क्रोल करिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *