यूपी में 35 शहरों में कोहरा, पारा 4.6ºC:विजिबिलिटी 80 मीटर, 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोनभद्र ​​​​​​पारा 4.6 डिग्री पहुंच गया है। यह प्रदेश में सबसे कम है। बुधवार सुबह से 35 शहरों में कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 80 मीटर रह गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 5 दिनों ऐसा ही मौसम रहेगा। कोहरा छाएगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज शीतलहर नहीं चलेगी, लेकिन गलन बरकरार रहेगी। मौसम की तस्वीरें- अब शहरों का हाल जानिए- मथुरा में पारा 6 डिग्री, एडवाइजरी जारी मथुरा में सर्द हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार सुबह तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में तापमान के 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। ठंड से बचने के लिए जिला आपदा प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि ठंड में जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान दें। गाजियाबाद का AQI 390, पारा 6 डिग्री
गाजियाबाद में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 5वीं तक के स्कूल ऑनलाइन चलेंगे। जिला प्रशासन ने ग्रेप 4 लागू कर दिया है। AQI 390 पहुंच गया है। सुबह के समय पारा 6 डिग्री सेल्सियस रहा, दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज हवा की गति 4 किमी की है। दिन में अधिक प्रदूषण के चलते धुंध जैसा मौसम रहेगा। अयोध्या का पारा 5 डिग्री पहुंचा
मंगलवार की बात करें तो सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। अयोध्या दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद मेरठ में 5.5 डिग्री और कानपुर में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सबसे ज्यादा तापमान बहराइच का रहा। यहां 27.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बस्ती में 27 डिग्री और प्रयागराज में 26.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। हवा में 92 प्रतिशत नमी, कोहरा और बढ़ेगा
CSA के मौसम विभाग के प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया- हवा में नमी 92 प्रतिशत हो गई है। कोहरा और बढ़ेगा। इस समय उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, लेकिन गति 1.4 किमी प्रति घंटा है। आने वाले 5 दिनों में धुंध बनी रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार थमी
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण बने चक्रवाती घेरे से उत्तर प्रदेश में नमी आने लगी है। हवा की रफ्तार 30-35 किमी प्रति घंटा बनी हुई थी। 72 घंटे के बाद मंगलवार को इसकी गति 3-5 किमी प्रति घंटा तक रह गई। औसत गति मात्र 1 किमी प्रति घंटा रह गई। ठिठुरन भरी सर्दी इससे कुछ थम गई। अनुमान है कि अगले 24 घंटे में हवाएं फिर रफ्तार पकड़ेंगी। ———————— मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- पंजाब के फरीदकोट में पारा 0º, राजस्थान में 1.3º:सीकर में गाड़ियों के ऊपर बर्फ जमी देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। इसकी वजह से उत्तरी राज्यों में सर्दी तेज होती जा रही है। मध्यप्रदेश के पांच शहरों का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे आ गया है। सबसे कम तामपान पचमढ़ी में 1.6ºC और शहडोल में 2º है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *