लखनऊ में कोरोना जैसे HMPV वायरस की बुजुर्ग महिला मरीज के सामने आने के बाद उसका बलरामपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुजुर्ग महिला को सांस लेने में तकलीफ के चलते आइसोलेशन वॉर्ड में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। यहां डॉ.एके गुप्ता की निगरानी में उसका इलाज चल रहा। इस बीच निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट के कन्फर्मेशन के लिए महिला के सैंपल जांच के लिए KGMU की माइक्रोबायोलॉजी की लैब भेजा गया है। उम्मीद है कि शुक्रवार शाम तक इसकी रिपोर्ट आएगी। वहीं, विशेषज्ञ इस वायरस को लेकर सतर्कता जरूर बरतने की बात कह रहे है पर पैनिक न होने पर ज्यादा जोर देते है। ट्रॉमा में बेड नहीं थे खाली, बलरामपुर भेजा
लखनऊ के मवैया स्थिति मोती नगर के हनुमान मंदिर के पास निवासी रामआधार की पत्नी को करीब 22 नवंबर से खांसी बुखार के लक्षण आने शुरू हुए। बेटे ऋषि के मुताबिक के मुताबिक खांसी जुखाम और सांस लेने में ज्यादा तकलीफ के कारण 7 जनवरी को चरक अस्पताल में दिखाया गया। इसके अगले दिन HMPV रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात कह कर निजी अस्पताल ने KGMU भेजा दिया। सांस लेने में तकलीफ, दिया जा रहा ऑक्सीजन सपोर्ट
जब KGMU ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे तो बेड खाली न होने की बात कह कर उसे बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद बुधवार रात करीब 9 बजे बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। पहले से थोड़ा आराम है पर अभी भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। पहले निजी अस्पताल में चला था इलाज
बलरामपुर के निदेशक के मुताबिक मरीज इमरजेंसी में लाई गई थी। आइसोलेशन वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है। बुजुर्ग महिला को सांस लेने में तकलीफ के चलते निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से उसके पर्चे पर HMPV पॉजिटिव लिखकर KGMU के लिए रिफर कर दिया गया। परिजन KGMU होकर बलरामपुर अस्पताल पहुंचे। यहां तत्काल आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। इस वायरस के कन्फर्मेशन के लिए सैंपल लेकर उसे KGMU में जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल मरीज की कंडीशन स्टेबल है। इलाज करने वाले डॉक्टर भी बरत रहे सावधानी
बलरामपुर के 11 नंबर आइसोलेशन वार्ड के 26 नंबर बेड पर भर्ती बुजुर्ग महिला का इलाज बलरामपुर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.एके गुप्ता की निगरानी में हो रहा है। अहम बात ये है कि महिला के इलाज करने वाली मेडिकल टीम भी इलाज के दौरान सावधानी बरत रही है। डॉ.सुशील प्रकाश कहते हैं कि वायरल इन्फेक्शन के सभी मामलों में इलाज के दौरान प्रोटोकॉल के तहत मेडिकल स्टाफ को सावधानी बरतने के निर्देश हैं। उसी का पालन करते हुए इलाज किया जा रहा है। मरीज की राउंड द क्लॉक मॉनिटरिंग हो रही है और फिलहाल मरीज के स्थिति नियंत्रण में है। KGMU ने जांच के लिए सैंपल पहुंचने की पुष्टि की
KGMU के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की हेड, प्रोफेसर अमिता जैन ने बताया कि बलरामपुर अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला को किसी लैब ने HMPV पॉजिटिव रिपोर्ट किया था। उसको कंफर्मेशन के लिए सैंपल KGMU में लाया गया है। 24 घंटे में फाइनल रिपोर्ट आएगी। बुजुर्ग महिला को पहले से कुछ रोगों की हिस्ट्री बताई जा रही है। ऐसे में ये संभव है कि उसकी जांच रिपॉर्ट पॉजिटिव आए। पर घबराने की कोई बात नहीं है। अब जान लेते है HMPV वायरस को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कुछ है कहना
कोविड काल में प्रदेश में इसके सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज करने वाले KGMU के डिपार्टमेंट आफ मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ.हिमांशु डी. कहते हैं कि HMPV को लेकर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा जो पहले से किसी गंभीर रोग से जूझ रहे हैं उनको भी अलर्ट रहना होगा। इम्यूनिटी मजबूत करने पर देना होगा ध्यान
प्रोफेसर हिमांशु ने बताया कि ऐसे वायरस कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर ज्यादा अटैक करता है। ऐसे में फोकस इस बात पर करना चाहिए कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर न होने पाए। इसके अलावा यदि पहले से किसी असाध्य रोगों से जूझ रहे हैं या फिर इम्यूनिटी कंप्रेशन की दवाई ले रहे हैं तो ज्यादा अलर्ट रहना होगा। देश भर में 11 मामले सामने आए
देश में HMPV वायरस का यह 11वां केस है। अब तक पश्चिम बंगाल में 1, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2 और महाराष्ट्र में 3 केस सामने आए। केंद्र ने राज्यों को ‘इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस’ और ‘सीवर एक्यूट रेस्परेट्री इश्यूज’ जैसी सांस की बीमारियों की निगरानी बढ़ाने और HMPV के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी है और एडवाइजरी भी जारी की है। सीएम योगी ने भी दो दिन पहले HMPV वायरस को लेकर बैठक की थी। उन्होंने कहा- HMPV हो या मौसमी बीमारियां इनसे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहे। ………………………………. HMPV वायरस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. भास्कर एक्सप्लेनर- HMPV वायरस के भारत में 8 केस:कितना खतरनाक है कोरोना जैसा वायरस, चीन के वायरस से जुड़े हर सवाल का जवाब कोरोना महामारी के 5 साल बाद चीन में फिर एक नई बीमारी सामने आई है। इसके वायरस का नाम है- HMPV। भारत में कोरोना जैसे HMPV वायरस के अब तक कुल 8 मामले सामने आए हैं। भास्कर एक्सप्लेनर में जानते हैं कि क्या HMPV कोरोना जितना जानलेवा है। इसका इलाज कैसे होगा। क्या फिर से लॉकडाउन लगेगा। वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर…


