यूपी सेमीफाइनल में, बिलासपुर ने अमरावती को हराया

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव 5वीं रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी स्पर्धा के दूसरे दिन चिखली स्कूल मैदान में तीन मैच खेले गए। महिला वर्ग का पहला मैच में चिखली ड्रैगन्स विरूद्ध दीनदयाल चैलेंजर्स का 2-2 गोल की बराबरी पर रहा। शूट आउट में दीनदयाल चैलेंजर्स ने 3-2 से जीत हासिल की। इस टीम से घनिष्ठा साहू एवं कनक मरकाम ने 2-2 गोल एवं ममता साहू 1 गोल किया। वहीं चीखली ड्रैगन की ओर से पुष्पिता साहू ने 3 गोल तथा रोशनी पटेल ने 1 गोल किया। बालक वर्ग का पहला मैच उत्तरप्रदेश विरुद्ध राजनांदगांव के मध्य हुआ। उत्तरप्रदेश प्रदेश की टीम ने राजनांदगांव को 6-2 से हराया। उत्तरप्रदेश से हिमांशु, पुनीत पाल, देवेंद्र सिंह, नितिन, लक्की, शिवम ने 1-1 गोल किया। राजनांदगांव से शुभम साहू एवं नरेंद्र निषाद ने 1-1 गोल किया। बालक वर्ग के दूसरे मैच में बिलासपुर ने 6-5 से जीत दर्ज की। बिलासपुर से ओम यादव ने 4 गोल, आनंद सूर्यवंशी ने 2 गोल किया। अमरावती की टीम से उज्जैन मोहम्मद ने 5 गोल किया। 24 को अंडर 14 बॉयज प्रदर्शन मैच लिटिल स्टार बसंतपुर विरुद्ध रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी 3 बजे, 4 बजे बिहार विरुद्ध गोंदिया, 5 बजे करमपुर विरुद्ध जिला हॉकी संघ दुर्ग के बीच मैच होंगे। उत्कृष्ट खिलाड़ी फ़्लैश हॉकी स्टिक से सम्मानित उत्कृष्ट खिलाड़ियों को फ़्लैश हॉकी स्टिक से सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग में घनिष्ठा साहू, पुष्पिता साहू को पुरस्कृत किया गया। बालक वर्ग के मैच मे बिलासपुर टीम से खिलाड़ी आनंद सूर्यवंशी को और उत्तरप्रदेश प्रदेश से हिमांशु को मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड दिया गया। मैदान में फ्लड लाइट का शुभारंभ करेंगे सांसद रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी के निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण को सुचारु संचालित करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा का वातावरण देने चिखली स्कूल मैदान में फ्लड लाइट का शुभारंभ सांसद संतोष पांडेय करेंगे। लाइट लगने के बाद दूधिया रोशनी में हॉकी अभ्यास कर पाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *