यूपी STF की छापेमारी:50 हजार का इनामी आरिफ उर्फ तेरे नाम गिरफ्तार, गोवध में चल रहा था फरार

यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स ने मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान आजमगढ़ के रानी की सराय के रहने वाले आरोपी को टीम ने अरेस्ट किया है। आजमगढ़ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने फरार आरोपी आरिफ उर्फ तेरे नाम पर 50,000 का इनाम भी घोषित किया था। बावजूद इसके आरोपी गिरफ्त में नहीं आया था। आरोपी पर गोवध के साथ ही एनडीपीएस के भी आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। और लगातार तलाश की जा रही थी। यह कोई पहला मामला नहीं है जब यूपी एसटीएफ ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पहले भी बड़ी संख्या में आजमगढ़ मऊ और बलिया जिले से फरारी इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपी की तलाश में लगी थी एसटीएफ
​​​​​​​यूपी एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश के निर्देश पर पुलिस उपाध्यक्ष प्रवीण शुक्ला सब इंस्पेक्टर जावेद आलम चंद्रप्रकाश मिश्रा और मुख्य आरक्षी यशवंत कुमार सिंह और मुनेंद्र सिंह की टीम लगातार फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच यूपीएसटीएफ को सूचना मिली कि आरोपी रानी की सराय थाना क्षेत्र के पास है। इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसटीएफ ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को मऊ जिले के रानीपुर थाने के सुपुर्द किया जा रहा है। जिससे कि आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *