भीलवाड़ा में यूरिया की कमी के बीच एक वीडियो ने किसानों की परेशानी दिखा दी है, जहां अमरगढ़ क्षेत्र में किसान इतनी थकान और भीड़ के बाद आधार कार्ड जमीन पर लाइन में लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। 500 से ज्यादा किसानों में सिर्फ 335 कट्टों की सप्लाई हुई और कई किसानों को 5-5 घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। सुबह 5 बजे से लगी लाइन वीडियो अमरगढ़ क्षेत्र की भगुनगर पंचायत स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति के बाहर का बताया जा रहा है। गुरुवार सुबह 5 बजे से किसान खाद लेने के लिए लाइन में खड़े थे। यहां कुल 335 कट्टे यूरिया आने थे, जबकि 500 से अधिक किसान लाइन में लगे हुए थे। थककर जमीन पर बिछा दिए आधार कार्ड काफी देर खड़े रहने के बाद जब यूरिया नहीं आया, तो किसान थक गए। इसके बाद उन्होंने अपने आधार कार्ड जमीन पर इस तरह लाइन में लगा दिए, जैसे आधार कार्ड खुद अपनी बारी का इंतजार कर रहे हों। यह दृश्य वीडियो में कैद होने के बाद वायरल हो गया। 5-5 घंटे लाइन में खड़े किसानों को मिले सिर्फ दो कट्टे किसान सेवा केंद्र पर कई किसानों को पांच घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। इसके बावजूद उन्हें केवल दो-दो कट्टे यूरिया ही मिल पा रहे हैं। कई किसान दूर-दूर के खेतों से पैदल या वाहनों से सेवा केंद्र पहुंचे और घंटों इंतजार के बाद सीमित मात्रा में खाद मिला। टोकन वेरिफिकेशन जारी खाद के प्रत्येक कट्टे को सही व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विभाग टोकन की क्रमवार जांच कर रहा है। हर किसान को यूरिया देने से पहले उसका टोकन नंबर और पहचान की पुष्टि की जा रही है। भीड़ नियंत्रित रखने के लिए पुलिस जवान भी मौके पर तैनात हैं। इसके बावजूद किसानों की तुलना में सप्लाई काफी कम होने से स्थिति नियंत्रित नहीं हो पा रही है। सप्लाई कम, परेशान किसान यूरिया की सीमित सप्लाई और बढ़ती भीड़ के कारण किसानों को रोजाना सुबह से लेकर कई घंटे लाइन में लगे रहना पड़ रहा है। विभाग के प्रयासों के बावजूद किसानों तक पर्याप्त मात्रा में खाद पहुंचाने में प्रशासन नाकाफी साबित हो रहा है।


